Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: बाल-बाल बचे तंजीद हसन, Vivian Kingma की बाउंसर गेंद सीधा जाकर हेलमेट में फंसी, फिर मैदान में….

Tanzid Hasan (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 27वां मैच आज (13 जून) बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के बीच खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 160 रनों का लक्ष्य डच टीम को दिया है। इस मैच के दौरान आज एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

दरअसल नीदरलैंड्स के गेंदबाज विवियन किंग्मा की गेंद सीधा जाकर तंजीद हसन के हेलमेट में फंस गई थी। इस घटना के बाद बांग्लादेशी बल्लेबाज काफी ज्यादा घबरा गए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

तंजीद हसन के साथ हो सकता था बड़ा हादसा

तंजीद हसन के साथ यह घटना विवियन किंग्मा द्वारा डाले गए पारी के तीसरे ओवर के दौरान घटी। ओवर की पांचवीं गेंद किंग्मा ने 133.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली थी। इस बाउंसर गेंद पर तंजीद हसन पुल शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बैट के ऊपरी किनारे से टकराते हुए सीधे हेलमेट के वाइजर में फंस गई।

यह दृश्य देखकर हर कोई दंग रह गया। वहीं बल्लेबाज तंजीद हसन भी धबराए हुए नजर आए। क्योंकि गेंद अदर वाइजर के फंसने के बजाए सीधे अंदर जाती तो उन्हें आंखों में चोट लग सकती थी।

मैदान में अपने आप को गंभीर चोटों से बचाने के लिए खिलाड़ी कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें ग्लव्स, हेलमेट, चेस्ट पैड, बैटिंग पैंड्स सहित और कई चीजें शामिल है। लेकिन इस खेल में कब क्या हो जाए, किसी को कुछ नहीं पता।

यहां देखें तंजीद हसन का वो वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

बांग्लादेश टीम इस वक्त ग्रुप-डी पॉइंट्स टेबल में दो मैचों में एक जीत और 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। सुपर-8 में पहुंचने के लिए टीम को आज नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच जीतना जरूरी है। मैच की बात करें तो टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन बोर्ड पर लगाए हैं। शाकिब अल हसन ने आज 46 गेंदों में 9 चौकों की मदद से सर्वाधिक 64 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं तंजीद हसन ने 35 और महमुदुल्लाह ने 25 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में ईशान किशन को ओपनिंग करते हुए देखना चाहता है ये पूर्व क्रिकेटर 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच 13 नवंबर, शुक्रवार को माउंट मौगनुई स्थित बे ओवल मैदान...

12 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND: ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में चुना गया ब्रेट रैंडेल...

अर्शदीप सिंह के लिए डबल सेलिब्रेशन! IPL 2027 के लिए MI में शामिल होने के बाद समरीन कौर से की सगाई

Indian Pacer Arshdeep Singh Announces Engagement to Samreen Kaur Following Historic MI Trade (image via X) 11 नवंबर, 2026 का दिन भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के...

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...