Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: “बंद कर *******”- कटक में बैटिंग करने के दौरान DJ पर गुस्से से आग बबूला हुए रोहित शर्मा

VIDEO: “बंद कर *******”- कटक में बैटिंग करने के दौरान DJ पर गुस्से से आग बबूला हुए रोहित शर्मा
Rohit Sharma (Photo Source: X)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रविवार, 9 फरवरी को कटक में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार शतक के साथ फॉर्म में वापसी की। उनकी पारी ने मेजबान टीम को एक महत्वपूर्ण जीत दिलाई और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले उनके फॉर्म पर सवाल उठा रहे आलोचकों को चुप करवा दिया। इस मैच के दौरान फैंस को रोहित का हर वो रूप देखने को मिला, जिसकी वो उम्मीद कर रहे थे।

DJ के गाना बजाने पर गुस्से से आग बबूला हो गए Rohit Sharma

मैच के बीच में डीजे द्वारा गाने बजा पर रोहित गुस्से से आग बबूला हो गए थे। फ्लडलाइट की खराबी के कारण कुछ देर खेल रुकने के बाद मैच फिर से शुरू हुआ, लेकिन डीजे तब भी गाना बजा रहा था। इससे रोहित शर्मा चिढ़ गए क्योंकि वो ब्रेक के बाद फिर से अपनी पारी पर फोकस करना चाह रहे थे। ऐसे में बीच मैच के दौरान रोहित ने DJ से गाना बंद करने को कहा।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा ने आखिरकार इस मैच में अपनी लय हासिल कर ली। उन्होंने 90 गेंदों में 12 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 119 रन बनाए। उनकी पारी ने न केवल भारत को चार विकेट से मैच जीतने में मदद की, बल्कि मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज भी अपने नाम कर ली है।

2023 वर्ल्ड कप के बाद यह रोहित का पहला वनडे शतक है। इस शतक के साथ उन्होंने महान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के 30 शतकों की संख्या को पार कर लिया, जिससे वह ऑल टाइम लिस्ट में केवल विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के बाद तीसरे स्थान पर हैं। रोहित को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

इस मैच में रोहित के अलावा शुभमन गिल (60) ने अर्धशतक जमाया। श्रेयस अय्यर के बल्ले से 41 रन निकले। अक्षर पटेल 41 और रविंद्र जडेजा 11 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली (5) दहाई अंक में नहीं पहुंचे। केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने 10-10 रनों का योगदान दिया।

यह भी पढ़े:- IND vs ENG: पुरानी लय में लौटे रोहित शर्मा, कटक में जड़ा भारतीय कप्तान ने अपना 32वां वनडे शतक

আরো ताजा खबर

कल मुंबई में BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगी चर्चा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने टीम इंडिया के भविष्य और हालिया प्रदर्शन को लेकर मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।...

IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?

Harshit Rana, Jasprit Bumrah and Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम...

“बाबर आजम बने ‘डमी कप्तान’, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए था”: पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज राशिद लतीफ ने साधा निशाना

Rashid Latif Slams Babar Azam as ‘Dummy Captain’, Says He Should Have Resigned (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज राशिद लतीफ ने बाबर आजम की कड़ी आलोचना करते हुए...

श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल और सोनल दिनुशा को शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है।...