Skip to main content

ताजा खबर

SA vs AUS 2026: साउथ अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, चोट के चलते एनरिक नॉर्खिया बाहर

South Africa (Image Credit- Twitter X)
South Africa (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) ग्रोइन में हल्की चोट के कारण तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में गेंदबाजी करते समय चोट लगी थी। गुरुवार को किए गए स्कैन के बाद उनकी चोट की गंभीरता के बारे में पता चला, जिसके बाद मैनेजमेंट ने यह फैसला किया।

गौरतलब है कि एनरिक नॉर्खिया ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली इनिंग में सिर्फ 3.3 ओवर गेंदबाजी की थी। ग्रोइन में चोट लगने के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। इस चोट के चलते वह मैच में आगे कोई भूमिका नहीं निभा सके। हालांकि, उनकी चोट से साउथ अफ्रीका की सीरीज बराबर करने की कोशिश पर कोई असर नहीं पड़ा और टीम ने एक पारी और 31 रनों से पैट कमिंस एंड कंपनी के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी पर है। डरबन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 214 रनों से जीत हासिल की, तो गैबरा के सेंट जाॅर्ज पार्क में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान साउथ अफ्रीका ने बाजी मारी। तो वहीं, अब दोनों टीमें सीरीज डिसाइडर मुकाबले में भिड़ेंगी। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच 27 से 31 अक्टूबर के बीच केपटाउन, न्यूलैंड्स में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका

टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, गेराल्ड कोएत्ज़ी, साइमन हार्मर, मार्को यानसन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन और काइल वेरेन।

ये भी पढ़ें – NZ vs IND: भारत ने 4 विकेट से जीता दूसरा टी20आई, तिलक वर्मा ने खेली मैच-जिताऊ 51* रन की पारी

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, महज तीन ओवर में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tilak Varma with Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने एक बड़ी...

NZ vs IND: भारत ने 4 विकेट से जीता दूसरा टी20आई, तिलक वर्मा ने खेली मैच-जिताऊ 51* रन की पारी

NZ vs IND 2026, 2nd T20I: India defeated New Zealand by 4 wickets (image via getty) 24 अक्टूबर, शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज...

24 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: भारत ने 4 विकेट से जीता दूसरा टी20आई, तिलक वर्मा ने खेली मैच-जिताऊ 51* रन की पारी 24 अक्टूबर,...

SM Trends: 24 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) मुंबई के मशहूर ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक जोरदार नेट प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली को कड़ी मेहनत करते देखा गया। भारत की...