Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: प्रैक्टिस सेशन में संजू सैमसन के साथ वक्त बिताते हुए नजर आए गौतम गंभीर, दिए बैटिंग टिप्स

VIDEO: प्रैक्टिस सेशन में संजू सैमसन के साथ वक्त बिताते हुए नजर आए गौतम गंभीर, दिए बैटिंग टिप्स

Sanju Samson & Gautam Gambhir (Photo Source: X)

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से पहले अपने पहले अभ्यास सत्र में मैदान पर जमकर पसीना बहाया। गौतम गंभीर ने श्रीलंका पहुंचने के एक दिन बाद अपनी जिम्मेदारी निभाना शुरू कर दी। गंभीर के नेतृत्व में भारतीय टीम ने अपने पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। भारत को 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है जिसके बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी।

बता दें कि, भारतीय टीम टी20 में सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में उतरेगी, जबकि वनडे में टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। हेड कोच बनने के बाद गंभीर ने ट्रेनिंग सत्र के दौरान टीम का नेतृत्व किया और अभ्यास सत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने हलका अभ्यास किया जिसमें फील्डिंग अभ्यास, दौड़ने और गेंद को पकड़ने का अभ्यास शामिल था। इस दौरान टीम के खिलाड़ी टी 20 अंतरराष्ट्रीय टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ बातचीत करते देखे गए।

ट्रेनिंग सेशन में संजू सैमसन को बैटिंग टिप्स देते हुए नजर आए गौतम गंभीर

बता दें कि इस अभ्यास सत्र के दौरान गौतम गंभीर ने बल्लेबाजी अभ्यास कर रहे संजू सैमसन के साथ बातचीत करने के बाद मैदान पर हरफनमौला शिवम दुबे के साथ समय बिताया। गंभीर ने सैमसन को बल्लेबाजी के कुछ टिप्स भी दिए। मालूम हो कि सैमसन टी20 वर्ल्ड कप की 15 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें टूर्नामेंट के दौरान एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

सैमसन हालांकि टी20 स्क्वाड में चुने गए हैं, लेकिन टीम में ऋषभ पंत के रूप में पहले ही एक विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूद है। ऐसे में यह साफ़ नहीं है कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में रखा जाएगा या नहीं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि सैमसन ने केवल 20 साल की उम्र में 2015 में भारत के लिए टी20 डेब्यू कर लिया था। पिछले 9 सालों में वो टीम इंडिया के लिए केवल 28 मैच ही खेल सके हैं।

अब देखने वाली बात ये होगी कि श्रीलंका के इस दौरे पर संजू सैमसन को कितने मौके मिलते हैं। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टी-20 मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...