Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली ने कुलदीप यादव को घसीटा, वीडियो हुआ तेजी से वायरल

VIDEO: प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली ने कुलदीप यादव को घसीटा, वीडियो हुआ तेजी से वायरल

Kuldeep Yadav Virat Kohli & Rishabh Pant (Photo Source: X)

विराट कोहली और ऋषभ पंत दोनों प्लेयर्स जब भी मैदान पर उतरते हैं तो वो अपने साथी खिलाड़ियों को इंटरटेन करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। चेन्नई में भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट से पहले इस जोड़ी ने एक साथ टीम बनाने और कुलदीप यादव के साथ प्रैंक करने का प्लान किया। कोहली, पंत और यादव को गुरुवार को एम.ए.चिदंबरम स्टेडियम में टीम के बाकी साथियों के साथ वॉर्मअप करते देखा गया।

आपको बता दें कि, भारतीय टेस्ट टीम ने करीब 6 महीने के लंबे अंतराल के बाद अपना वर्ल्ड चैंपियनशिप अभियान फिर से शुरू किया है। भारत ने अपना आखिरी टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी, इसके बाद अब बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया फुल स्ट्रेंथ के साथ खेलने उतरी है। हालांकि चेन्नई टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने कुलदीप यादव को प्लेइंग XI में मौका नहीं दिया है।

विराट, कुलदीप और पंत का ये मस्ती वाला वीडियो हुआ वायरल

चेन्नई टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली और ऋषभ पंत टीम के स्पिनर कुलदीप यादव के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में विराट कोहली फील्ड पर बैठे कुलदीप यादव को एक रस्सी के सहारे घसीटते हुए नजर आ रहे हैं, उनको ऐसा करता देख ऋषभ पंत भी उनका पैर पकड़कर उठाने की कोशिश की।  इस दौरान भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी आस-पास ही मौजूद थे, लेकिन फिर भी खिलाड़ी आराम से मस्ती करते रहे।

मुकाबले की बात करें तो बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। तेज गेंदबाज हसन महमूद ने इस मैच में बांग्लादेशी टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। उन्होंने गुरुवार को लंच से पहले ही टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था।

वहीं लंच के बाद उन्होंने ऋषभ पंत को पवेलियन भेजा। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया चार विकेट के नुकसान पर 132 रन बना चुकी है। जायसवाल फिफ्टी लगाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, वहीं केएल उनका पूरा साथ दे रहे हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...

IPL 2026: ‘मुझे संजू नंबर 3 पर खेलते दिख रहे हैं’ – भारत के पूर्व कोच ने CSK का बैटिंग ऑर्डर चुना

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन और बैटिंग ऑर्डर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पूर्व बल्लेबाजी...

SM Trends: 16 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) एक अहम घटनाक्रम में, कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर...