Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: पहले उखाड़ा मिडिल स्टंप, फिर दिखाई आंख, लियोन को बोल्ड कर बुमराह ने दिखाए अपने तेवर

VIDEO: पहले उखाड़ा मिडिल स्टंप, फिर दिखाई आंख, लियोन को बोल्ड कर बुमराह ने दिखाए अपने तेवर

Jasprit Bumrah & Nathan Lyon (Photo Source: X/Getty)

मेलबर्न में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह ने नाथन लियोन का विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का अंत किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक वक्त तक 173 के स्कोर पर अपना 9वां विकेट गंवा दिया था, तब ऐसा लग रहा था 180-190 तक टीम इंडिया कंगारुओं को ऑलआउट कर देगी।

लेकिन नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड की आखिरी जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी कर भारत की नाक में दम कर दिया। जसप्रीत बुमराह इतने थक चुके थे कि चौथे दिन के अंत में उनके पास बॉलिंग करने के लिए हिम्मत नहीं बची थी, हालांकि नई गेंद से उन्होंने एक ओवर डाला, उस ओवर में उन्हें लायन का विकेट मिल भी गया था, लेकिन वह नो बॉल थी।

जब लियोन और बोलैंड की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया की पारी को आखिरी दिन तक ले जाने में सफल रही तो भारतीय टीम के साथ-साथ फैंस भी काफी ज्यादा निराश और हताश दिखे। किसी को उम्मीद नहीं थी लियोन-बोलैंड इतने देर तक बैटिंग कर सकते हैं।

आउट करने के बाद जसप्रीत बुमराह ने नाथन लियोन को दिखाई आंख

पांचवे और आखिरी दिन का जब खेल शुरू हुआ तो जसप्रीत बुमराह ने दिन के दूसरे ही ओवर में नाथन लियोन को क्लीन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को 234 रनों पर ऑलआउट कर दिया। लियोन को बोल्ड करने के बाद जसप्रीत बुमराह उनको काफी गुस्से में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को घूरते हुए नजर आए। इसका वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 105 रनों की बढ़त हासिल की थी। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान टीम ने स्टीव स्मिथ के शतक के दम पर 474 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में भारत नीतीश रेड्डी के शतक के दम पर 369 रन बनाने में कामयाब रहा था। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी इनिंग में 234 रन बनाकर भारत के सामने 340 रनों का टारगेट रखा। खबर लिखे जाने तक भारत 3 विकेट के नुकसान पर 95 रन बना चुका है।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...