Skip to main content

ताजा खबर

जसप्रीत बुमराह ने एक और अविश्वसनीय रिकॉर्ड किया अपने नाम, SENA में बने भारत के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक इस मैच की ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में चार विकेट झटक लिए हैं।

यही नहीं जसप्रीत बुमराह ने अभी तक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 29 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। तमाम लोगों ने इस शानदार खिलाड़ी की गेंदबाजी की जमकर प्रशंसा की है। जसप्रीत बुमराह ने 2024 में 13 मैच में 70 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं और वो आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में पहले पायदान पर है। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड किया है?

बता दें कि, टीम इंडिया ने इन देशों में कुल 35 मैच में भाग लिया है जिसमें जसप्रीत बुमराह ने 142 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 61 विकेट झटके हैं जबकि इंग्लैंड में 37 विकेट अनुभवी तेज गेंदबाज के नाम है। न्यूजीलैंड में 6 विकेट और दक्षिण अफ्रीका में 38 विकेट जसप्रीत बुमराह ने हासिल किए हैं।

जसप्रीत बुमराह वसीम अकरम के रिकॉर्ड को तोड़ने के काफी करीब है

SENA में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम के नाम है। वसीम अकरम ने इन देशों में 32 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 146 विकेट झटके हैं। जसप्रीत बुमराह वसीम अकरम से सिर्फ पांच विकेट पीछे हैं। जसप्रीत बुमराह के टेस्ट करियर की बात की जाए तो उन्होंने 44 मैच में 202 विकेट झटके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और कई लोगों ने उनकी जमकर प्रशंसा की है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच खेली जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। इस समय मेलबर्न में खेला जा रहा चौथा टेस्ट मैच दोनों ही टीमों को जीतना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...