Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: नीतीश रेड्डी ने मेलबर्न में ठोका पहला शतक, पिता की आंखें हुई नम… जोड़े हाथ, वीडियो वायरल

VIDEO: नीतीश रेड्डी ने मेलबर्न में ठोका पहला शतक, पिता की आंखें हुई नम… जोड़े हाथ, वीडियो वायरल

Nitish Kumar Reddy Father’s Reaction on his Son’s Century (Photo Source: X)

AUS vs IND, 4th Test: भारतीय युवा खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में जारी चौथे टेस्ट मैच में अपने इंटरनेशल करियर का पहला शतक ठोक दिया है। उनका यह शतक लंबे समय तक याद किया जाने वाला है, जब वह बल्लेबाजी करने आए तब भारत का स्कोर 191/6 था। उन्होंने फिर वाशिंगटन सुंदर के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी निभाकर टीम को धमाकेदार वापसी दिलाई। फिर 115वें ओवर के दौरान शानदार अंदाज में अपना शतक पूरा किया।

नीतीश कुमार रेड्डी के पिता स्टैंड्स में मौजूद थे और अपने बेटे का शतक देखकर काफी ज्यादा इमोशनल हो गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चौका लगाकर नीतीश कुमार रेड्डी ने पूरा किया शतक

नीतीश कुमार रेड्डी ने पारी के 115वें ओवर की चौथी गेंद पर स्कॉट बोलैंड के खिलाफ चौका लगाकर 171 गेंदों में अपना मेडन टेस्ट शतक ठोका। इससे पहले मैच में काफी ट्विस्ट और टर्न आए थे। नीतीश 97 पर थे, जब वाशिंगटन सुंदर (50) नाथन लियोन के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। इसके बाद जब वह 99 पर थे, तब जसप्रीत बुमराह डक पर आउट हो गए।

मोहम्मद सिराज 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, उन्होंने पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड जैसे गेंदबाजों को संभलकर खेला और स्ट्राइक नीतीश रेड्डी को दिया। युवा बल्लेबाज ने फिर इतिहास रच दिया। बेटे का शतक पूरा होने के बाद नीतीश के पिता काफी ज्यादा खुश हुए, उनकी खुशी साफ दर्शा रही थी कि वो कितना गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर भगवान का शुक्रियादा किया, इस दौरान वह बहुत इमोशनल भी हो गए थे।

यहां देखें नीतीश कुमरा रेड्डी के शतक का वीडियो-

आपको बता दें, नीतीश रेड्डी के पिता ने अपने बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए अपनी जॉब छोड़ दी थी। उन्होंने पूरा ध्यान सिर्फ बेटे पर दिया, उन्हें ट्रेनिंग के लिए लेकर जाते थे और खराब आर्थिक स्थिति के बावजूद कभी कोई कमी नहीं होने दी।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...

‘तब की तब देखेंगे’ – 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

Rohit Sharma Breaks Silence on 2027 World Cup Plans (image via getty) भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को...