Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: दलीप ट्रॉफी के लिए अनंतपुर पहुंचे श्रेयस अय्यर, फैंस ने किया जोरदार स्वागत

Shreyas Iyer (Photo Source: X)

दलीप ट्रॉफी 2024 का आगाज 5 सितंबर से हो रहा है। इस टूर्नामेंट में कुल 4 टीमें खेलती हुई नजर आएगी और BCCI ने उन 4 टीमों के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट में श्रेयस अय्यर टीम डी की अगुवाई करेंगे। उनके टीम में ईशान किशन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे जैसे प्लेयर मौजूद हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच टीम सी और टीम डी के बीच खेला जाएगा।

इसी बीच टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर दलीप ट्रॉफी के लिए अनंतपुर पहुंचे, जहां टूर्नामेंट का पहला मैच खेला जाएगा। वहां फैंस ने श्रेयस अय्यर का जोरदार स्वागत किया और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में अय्यर कार से निकलते हुए नजर आ रहे हैं और उनको देखते ही फैंस जोर से चिल्ला रहे हैं।

The Roar for Captain Shreyas Iyer in Anantapur before Duleep Trophy. 🥶🔥 pic.twitter.com/nqCOZM6wTN

— Pick-up Shot (@96ShreyasIyer) September 2, 2024

बुची बाबू टूर्नामेंट में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन रहा निराशाजनक

अय्यर के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो वो हाल ही में बुची बाबू टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आए थे, जहां उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। श्रेयस अय्यर अपनी पुरानी कमजोरी के कारण इस टूर्नामेंट में एक बार फिर असफल रहे। दरअसल, बुची बाबू टूर्नामेंट में मुंबई की तरफ से खेलते हुए अय्यर शॉर्ट पिच गेंदों का सामना करने में नाकाम रहे। ऐसे में आगामी टेस्ट सीरीज से पहले उन्हें अपनी इस कमजोरी पर काम करना होगा।

आपको बता दें कि, तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन इलेवन (TNCA XI) के खिलाफ एक मैच में श्रेयस अय्यर एक बार फिर शॉर्ट पिच गेंद पर आउट हुए, जिससे उनकी कमजोरी उजागर हुई। शॉर्ट बॉल के खिलाफ उनकी कमजोरी ने टीम इंडिया में उनके चयन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अय्यर की इस कमजोरी का विरोधी गेंदबाज अक्सर फायदा उठाते है, खासकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जहां गेंदबाज ऐसी कमजोरियों का बखूबी फायदा उठाते हैं। यह स्थिति अय्यर के करियर के लिए खतरे की घंटी बजा रही है, खासकर तब जब उनके लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करना अहम है।

 

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...

SM Trends: 28 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) जॉस बटलर ने फॉर द लव ऑफ क्रिकेट पॉडकास्ट पर रोहित शर्मा की तारीफ की, उन्हें अपने ऑल-टाइम पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक बताया...

“सूर्यवंशी की तकनीक में ब्रैडमैन की झलक” – रोबिन उथप्पा ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज से की भारतीय युवा सनसनी की तुलना

Robin Uthappa Compares Indian Prodigy Vaibhav Sooryavanshi’s Technique to Don Bradman (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम समय में अपनी बल्लेबाजी से...

वर्ल्ड कप 2027 के लिए PCB का मास्टरप्लान, नए फॉर्मेट में खेला जाएगा घरेलू चैंपियंस कप

PCB 2027 World Cup (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अपने घरेलू 50 ओवर के...