Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: ड्रेसिंग रूम के बाहर फैंस ने लगाए चोकली-चोकली के नारे, गुस्से से लाल हुए विराट कोहली

VIDEO: ड्रेसिंग रूम के बाहर फैंस ने लगाए चोकली-चोकली के नारे, गुस्से से लाल हुए विराट कोहली

Virat Kohli (Photo Source: X)

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले कोलंबो में अपने पहले ट्रेनिंग के दौरान फैंस ने ट्रोल कर दिया। दरअसल कोहली अपने साथी खिलाड़ियों के संग ड्रेसिंग रूम में शैडो प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी पीछे से कुछ फैंस ‘चोकली, चोकली’ के नारे लगाते हुए सुनाई दिए। जाहिर तौर पर विराट को फैंस की ये नारेबाजी पसंद नहीं आई और इससे वो काफी नाखुश दिखे।

बता दें कि इस शब्द का पहली बार इस्तेमाल 2019 विश्व कप से बाहर होने के बाद सामने किया गया था, जब कोहली सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए थे। ये तीसरी बार था जब कोहली आईसीसी के नॉकआउट मैच में एक रन बनाकर आउट हुए थे। इससे पहले 2015 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भी ऐसा ही हुआ था।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे विराट कोहली

दरअसल श्रीलंका के खिलाफ 2 अगस्त से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए कोहली इस समय श्रीलंका में हैं। रोहित, कोहली और पहली बार टीम में शामिल किए गए हर्षित राणा सहित वनडे टीम में शामिल खिलाड़ी रविवार को यहां पहुंचे। रोहित, कोहली और कुलदीप यादव टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से श्रेयस अय्यर भी टीम में वापसी करेंगे। उन्होंने भारत की तरफ से सीमित ओवरों का अंतिम मैच पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। अय्यर उसके बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे।

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले सिर्फ 6 वनडे मैच खेलेगी। श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच अगले साल जनवरी में खेले जाएंगे। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के सभी मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच दो अगस्त, दूसरा चार अगस्त और तीसरा मैच सात अगस्त को खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

3 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 2nd Test, Day 1: बारिश से प्रभावित पहले दिन वेस्टइंडीज ने डटकर खेलते हुए थोड़ी बढ़त हासिल की दूसरे...

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...