Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: “डोसा और मुर्ग मलाई चिकन बहुत पसंद है”- मोर्केल ने बताया अपने फेवरेट इंडियन डिश का नाम

VIDEO डोसा और मुर्ग मलाई चिकन बहुत पसंद है- मोर्केल ने बताया अपने फेवरेट इंडियन डिश का नाम

Morne Morkel. (Photo Source: BCCI)

भारत को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया के प्लेयर्स 12 सितंबर को चेन्नई पहुंचे। वहीं टीम के नए गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल भी चेन्नई में टीम इंडिया के साथ जुड़े। आपको बता दें कि, गेंदबाज कोच बनने के बाद से यह मोर्केल का पहला असाइनमेंट होगा।

सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के नए गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने भारतीय पकवानों के बारे में अपनी पसंद जाहिर की है। हेड कोच गौतम गंभीर ने इस पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर को अपनी कोचिंग स्टाफ में शामिल करने की जोरदार सिफारिश की थी। बीसीसीआई द्वारा अपलोड किए गए एक वीडियो में मोर्केल ने भारतीय व्यंजनों के बारे में बताया कि मुझे थोड़ा सा पूरी पसंद है।

नए गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल को पसंद है भारतीय व्यंजन

नाश्ते के लिए, मैं निश्चित रूप से अपने डोसा खाना पसंद करता हूं। मुर्ग मलाई, चिकन और नान ब्रेड भी पसंद हैं, लेकिन मुझे लगता है कि एक कोच के रूप में हेल्दी खाना महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगर मैं अच्छा खाना खाऊंगा तो खिलाड़ी इसका अनुसरण करेंगे। मोर्केल बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। उन्हेंने बताया है कि डोसा और मुर्ग मलाई चिकन खाना बहुत पसंद है।

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

इंटरनेशनल क्रिकेट में मोर्ने मोर्केल ने पाकिस्तान जैसी बड़ी टीम को कोचिंग दी है। पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद मोर्केल ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पद छोड़ दिया था। हालांकि, उनके मार्गदर्शन में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा था और वह नॉकआउट दौर में भी नहीं पहुंच पाई थी। पाकिस्तान के अलावा मोर्केल को इंडियन प्रीमियर लीग में भी कोचिंग करने का अच्छा खासा अनुभव है।

मोर्केल ने केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए दो साल बॉलिंग कोच की भूमिका निभा चुके हैं। इस दौरान लखनऊ की टीम में गौतम गंभीर भी मेंटोर थे और उन्होंने मोर्केल के काम को बहुत नजदीक देखा और समझा है। आईपीएल के अलावा मोर्कल ने नामीबिया, डरबन के सुपर जायंट्स जैसी टीमों के साथ भी काम किया है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...