Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: ट्रैविस हेड ने खोले सैम करन के धागे, एक ही ओवर में कूट दिए 30 रन

VIDEO ट्रैविस हेड ने खोले सैम करन के धागे एक ही ओवर में कूट दिए 30 रन

Travis Head Scored 30 runs in 1 over of Sam Curran

ऑस्ट्रेलिया के तूफानी सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। बुधवार 11 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने एक बार फिर अपने बल्ले से कहर मचाया। 23 गेंदों पर हेड ने 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 59 रनों की पारी खेली। उनकी इसी पारी के बदौलत कंगारू टीम 179 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।

ट्रैविस हेड ने अपनी इस पारी में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन की जमकर कुटाई की। अपनी इस पारी के दौरान हेड ने छक्कों की हैट्रिक लगाते हुए सैम करन के खिलाफ 30 रन बटोरे। उस ओवर का वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

ENG vs AUS: कुछ ऐसा रहा पहले मैच का हाल

मुकाबले की बात करें तो की टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को बेहतरीन शुरुआत मिली। ट्रेविस हेड और मैथ्यू शॉर्ट की सलामी जोड़ी ने धुआंधार शुरुआत दी। पावरप्ले में कंगारुओं ने 86 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक विकेट गंवाया। हेड के अलावा शॉर्ट ने 26 गेंदों पर 41 रन बनाए। पहले 6 ओवर के बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बाद में वापसी की और 19.3 ओवर में मेहमानों को 179 रनों पर समेट दिया। सलामी जोड़ी के पवेलियन लौटने के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी कुछ कमाल नहीं दिखा पाई।

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को ना शुरुआत अच्छी मिली और ना ही वह अच्छा फिनिश कर पाए। इंग्लिश टीम को पहला झटका विल जैक्स के रूप में 13 के स्कोर पर लगा जो 6 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद लियम लिविंगस्टोन ने 27 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली, मगर उनके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। अंत में नतीजा ये यह कि इंग्लिश टीम 19.2 ओवर में 151 रनों पर ही सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया ने पहला टी-20 28 रनों से अपने नाम किया और उन्होंने तीन मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। ट्रेविस हेड को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Travis Head 30 runs in over of Sam Curran

আরো ताजा खबर

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...