Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: टेस्ट क्रिकेट में वापसी का मन बना रहे हैं Hardik Pandya, रेड बॉल से कर रहे हैं प्रैक्टिस

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंग्लैंड में एक ट्रेनिंग सत्र के दौरान लाल गेंद से गेंदबाजी करते हुए नजर आए। हार्दिक ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रेड बॉल से बॉलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। उस वीडियो को देखने के बाद अब सभी लोग टेस्ट क्रिकेट में उनकी वापसी की अटकलें लगा रहे हैं। 30 वर्षीय क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर फुटेज साझा किया, जिसने तुरंत फैंस और एक्सपर्ट्स का ध्यान आकर्षित किया।

रेड बॉल से प्रैक्टिस करते हुए दिखे Hardik Pandya

दरअसल भारत को बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेलने के बाद, नवंबर-दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरे भी करना है, जहां पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। विदेशी सरजमीं पर भारत को एक ऐसे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरूरत होगी, जो गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा योगदान दे पाए।

इस तरह की भूमिका के लिए लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में हार्दिक एकदम फिट बैठते हैं लेकिन उन्होंने पिछले काफी समय से टेस्ट क्रिकेट से दूर हैं लेकिन अब शायद वह वापसी की तैयारी कर रहे हैं।

हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ स्टोरी शेयर की हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि वह लाल गेंद से गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। उनकी दूसरी और तीसरा इंस्टा स्टोरी में साफ देखा जा सकता है कि वह अपने फुल रन-अप के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। ऐसे में फैंस उत्साहित हो रहे हैं कि क्या हार्दिक पांड्या हमें एक बार फिर लाल गेंद के फॉर्मेट में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।

Hardik Pandya in the practice session. 🔥 pic.twitter.com/JW5vkVLUZq

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 12, 2024

अगर हार्दिक टेस्ट क्रिकेट खेलने का मन बनाते हैं तो फिर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 और भी मजबूत हो सकती है, क्योंकि हार्दिक गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी योगदान देने की क्षमता रखते हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया का ये ऑलराउंडर टेस्ट क्रिकेट में वापसी करता है या नहीं। बता दें कि हार्दिक पांड्या ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2018 में इंग्लैंड दौरे पर खेला था, उन्होंने अपने करियर में अब तक 11 टेस्ट खेले हैं।

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...

क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाओं पर आखिरकार बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान...

मयंक यादव और अशोक शर्मा भारत के तेज गेंदबाजी पूल में अच्छे नए खिलाड़ी हैं: सुनील जोशी

Mayank Yadav and Ashok Sharma (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा की...

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किए जाने...