Skip to main content

ताजा खबर

Video: जसप्रीत बुमराह पत्नी और मां के साथ Coldplay कॉन्सर्ट में पहुंचे, सिंगर को दी साइन की हुई जर्सी

Video जसप्रीत बुमराह पत्नी और मां के साथ Coldplay कॉन्सर्ट में पहुंचे सिंगर को दी साइन की हुई जर्सी

Jasprit Bumrah in Coldplay Concert (Source X)

Jasprit Bumrah in Coldplay Concert: अहमदाबाद में कोल्डप्ले के भारत दौरे का अंतिम कार्यक्रम दर्शकों के लिए यादगार बन गया। न सिर्फ बैंड का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की उपस्थिति ने भी फैंस का ध्यान खींचा।

रविवार को जसप्रीत बुमराह अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ इस ग्रैंड कॉन्सर्ट का हिस्सा बने। मंगलवार को बुमराह ने इस आयोजन के कुछ यादगार पलों को एक वीडियो के जरिए साझा किया।

उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, “यह जीवनभर याद रहने वाला अनुभव था। @coldplay को ढेर सारा प्यार और भारत में सफल शो के लिए बधाई। हम आपसे जल्द मिलेंगे।”

यह भी पढ़े:- “वर्ल्ड कप जीतना मेरे लिए ज्यादा मायने…”, ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने के बाद जसप्रीत बुमराह की प्रतिक्रिया

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

वीडियो में बुमराह को अपनी पत्नी और माँ के साथ मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा, उन्हें बैकस्टेज कोल्डप्ले के बैंड मेंबर्स के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया।

क्रिस मार्टिन ने बुमराह को दिया ट्रिब्यूट 

26 जनवरी को यह कॉन्सर्ट (Coldplay Concert) तब और खास बन गया जब कोल्डप्ले के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन ने बुमराह के लिए एक गाना समर्पित किया।

उन्होंने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान कहा, “O Jasprit Bumrah, my beautiful brother. The best bowler in the whole of cricket. We did not enjoy watching you destroy England, wicket after wicket.”

इसका हिन्दी अर्थ है- “ओ जसप्रीत बुमराह, मेरे प्यारे भाई। आप पूरे क्रिकेट जगत में सबसे बेहतरीन गेंदबाज। लेकिन जब आप इंग्लैंड के खिलाफ विकेट लेते हैं तब हमें यह देखना अच्छा नहीं लगता।”

जसप्रीत बुमराह ने Coldplay को साइन की हुई जर्सी गिफ्ट की 

इतना ही नहीं, कोल्डप्ले ने बुमराह की कुछ शानदार गेंदबाजी की झलकियाँ भी स्क्रीन पर दिखाई। इसके साथ ही, मंच पर बुमराह की साइन की हुई टेस्ट जर्सी को भी प्रदर्शित किया गया, जो इस आयोजन का एक खास पल बन गया।

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा की शानदार पारी से खुश हुए पुजारा, बोले ‘अब काफी राहत महसूस कर रहे होंगे कप्तान’

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया। चेन्नई के एमए...

BAN vs AUS, 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को किया 3-0 से क्लीन-स्वीप, आखिरी मैच में 7 विकेट से दी पटखनी

BAN vs AUS, 3rd T20I (image via getty) रविवार, 21 जून को चट्टोग्राम के बीर श्रेष्ठ फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे...

21 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. रोहित शर्मा की शानदार पारी से खुश हुए पुजारा, बोले ‘अब काफी राहत महसूस कर रहे होंगे कप्तान’ भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन...

कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल को पीछे छोड़ बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Kieron Pollard Chris Gayle (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2026...