
Virat Kohli (Photo Source: Insta/ICC)
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का 47वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच एंटीगुआ के बीच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 50 रनों से जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिए। इस दौरान मैदान पर कुछ दिलचस्प नजारे देखने को मिले। इसी में एक था विराट कोहली का बॉल ढूंढना। यह वाकया बांग्लादेश की पारी के 18वें ओवर में हुआ।
बांग्लादेश के रियाध महमदुल्ला रियाध ने गेंद को छक्के के लिए मारा। गेंद मैदान से बाहर चली गई। इसके बाद विराट कोहली गेंद को ढूंढते दिखाई देते हैं। दरअसल जब रियाध ने अर्शदीप की गेंद पर छक्का मारा तो गेंद बाउंड्री के पार चली गई। इसके बाद गेंद वहां पर रखे एक स्टैंड के अंदर जाकर फंस गई। विराट कोहली ने इस दौरान वहां के सपोर्ट स्टाफ का इंतजार नहीं किया, बल्कि खुद ही गेंद ढूंढने लगे और गेंद निकाल भी ली।
Virat Kohli का बॉल ढूंढ़ने वाला Video हुआ काफी तेजी से वायरल
विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि विराट कोहली को ऐसा करते देखकर उन्हें अपना बचपन याद आ गया। वहीं, कुछ लोगों ने इसे सबसे क्यूट मोमेंट बताया। इसका वीडियो ICC ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।
A post shared by ICC (@icc)
मुकाबले की बात करें तो हार्दिक पांड्या के तेजतर्रार अर्धशतक के बाद कुलदीप यादव के फिरकी के जादू से भारत ने आईसीसी टी-20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के ग्रुप एक मैच में बांग्लादेश को 50 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए अपना दावा काफी मजबूत कर लिया है। इस जीत से भारत के ग्रुप एक में दो मैच में दो जीत से चार अंक हो गए हैं और टीम शीर्ष पर है।
ऑस्ट्रेलिया एक मैच में दो अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। लगातार दूसरी हार झेलने वाले बांग्लादेश और अफगानिस्तान का अभी खाता भी नहीं खुला है। भारत के 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम कुलदीप (19/3), जसप्रीत बुमराह (13/2) और अर्शदीप (30/2) की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी।
11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Sourav Ganguly और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, कोलकाता पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज
17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

