Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: ग्लेन फिलिप्स की इस गेंदबाजी को क्या नाम दें? गेंद को नागिन की तरह लहराकर क्रिकेट जगत को कर दिया हैरान

VIDEO: ग्लेन फिलिप्स की इस गेंदबाजी को क्या नाम दें? गेंद को नागिन की तरह लहराकर क्रिकेट जगत को कर दिया हैरान

Sri Lanka vs New Zealand, 1st Test (Image Credit- Twitter/X)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स (GLENN PHILLIPS) ने मैच में एक गेंद को इस तरह घुमाया है, जैसे नागिन अपनी चाल के दौरान शरीर को घुमाती है। फिलिप्स द्वारा फेंकी गई इस गेंद की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें, यह वीडियो श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच की है। वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि फिलिप्ल ने 35वें ओवर में एक गेंद श्रीलंकाई कप्तान धनजंय डिसिल्वा को फेंकी, जिसे वे डिफेंस करने जाते हैं।

धनजंय गेंद को सही तरह से नहीं पढ़ पाते हैं, और वे उसे नाॅर्मल स्पिन की तरह खेलने जाते हैं, लेकिन फिलिप्स द्वारा फेंकी यह गेंद इतनी ज्यादा टर्न लेती है कि सीधे विकेट में जा लगती है। फिलिप्ल ने धनजंय को 11 रनों के कुल स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। आउट होने के बाद डिसिल्वा भी हक्के-बक्के रह गए।

देखें ग्लेन फिलिप्स ने गेंद को किस तरह अपने इशारे पर नचाया

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट, पहले दिन का हाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो मेजबान श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने पहले दिन के स्टंप के समय तक 88 ओवर बाद 7 विकेट के नुकसान पर 302 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय रमेश मेंडिस 14* और प्रभात जयसूर्या मौजूद हैं।

श्रीलंकाई टीम के लिए कामिंडू मेंडिस ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 173 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 114 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने भी 50 रन बनाए। हालंकि, इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

कीवी टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो विलियम ओरूर्क को सर्वाधिक 3 विकेट मिले, तो ग्लेन फिलिप्स ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा टिम साउदी और एजाज पटेल को 1-1 विकेट मिला है।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...