Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: गाबा टेस्ट के चौथे दिन नेट्स में पसीना बहाते हुए नजर आए विराट और गिल

VIDEO: गाबा टेस्ट के चौथे दिन नेट्स में पसीना बहाते हुए नजर आए विराट और गिल

Virat Kohli (Photo Source: X)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और युवा शुभमन गिल मंगलवार की सुबह नेट्स में नजर आए। जब केएल राहुल तीसरे टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का डटकर सामना कर रहे थे, तब विराट नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे थे। कोहली और गिल ने ब्रिस्बेन के प्रतिष्ठित गाबा में एक एक्स्ट्रा ट्रेनिंग सेशन में नेट्स में जमकर बैटिंग प्रैक्टिस की।

इसी बीच भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने दोनों बल्लेबाजों के लिए आयोजित एक एक्स्ट्रा ट्रेनिंग सेशन को लेकर बात की। प्रसिद्ध कृष्णा सहित कई और तेज गेंदबाज उन दो बल्लेबाजों को नेट्स में गेंदबाजी कर रहे थे। उनके इस बैटिंग को देखकर फैंस भी अब यही उम्मीद जता रहे हैं कि, ये दोनों बल्लेबाज जल्द से जल्द फॉर्म में वापस आए।

हरभजन ने Virat Kohli के ट्रेनिंग सेशन को लेकर की बात

हरभजन ने ब्रॉडकास्टर को बताया कि, “वे यहां बहुत सारी गेंदें मार रहे हैं। वे यहां क्यों हैं? वे इस सीरीज में बहुत अधिक रन नहीं बना रहे हैं। भारत को विराट और गिल की आक्रामकता की जरूरत है। उन्हें अभ्यास सत्र में देखना बहुत अच्छा लगता है, तब भी जब टीम इंडिया वहां बल्लेबाजी कर रही है।

वे यहां नेट्स पर हैं, बहुत सारी गेंदें मारकर आप अच्छा महसूस कर सकते हैं। जब आप फॉर्म में नहीं होते हैं, तो आप बहुत सारी गेंदें मारकर अच्छा महसूस कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि ये अभ्यास सत्र वह चीजें लेकर आएंगे जिनकी भारत को जरूरत है।” गाबा टेस्ट की पहली पारी में शुभमन गिल 1 और विराट कोहली 3 रन बनाकर हुए थे आउट।

गाबा टेस्ट में कोहली जोश हेजलवुड द्वारा बिछाए गए जाल में फंस गए, उन्होंने लगातार ऑफ-स्टंप के बाहर वाली लाइन पर विराट कोहली को परेशान किया और अंत में वहीं उन्हें आउट भी किया। दूसरी ओर, शुभमन गिल को तीसरे दिन मिचेल स्टार्क के खिलाफ अपनी पारी की शुरुआत में ड्राइव खेलने के चक्कर में आउट हो गए। इस खराब शॉट को लेकर दोनों बल्लेबाजों की काफी आलोचना भी हुई।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास

IND vs AFG Aakash Chopra Shubman Gill (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करने...

14 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब...

वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए रोहित शर्मा ने भारतीय ओपनर के तौर पर रचा इतिहास

Rohit Sharma reaches huge milestone (image via getty) 13 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, रोहित शर्मा ने ओपनर के तौर पर भारत...

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...