Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: क्या विराट कोहली को मैदान में कभी flying-kiss देंगे हर्षित राणा..? जानें KKR के गेंदबाज का जवाब

VIDEO: क्या विराट कोहली को मैदान में कभी flying-kiss देंगे हर्षित राणा..? जानें KKR के गेंदबाज का जवाब

Harshit Rana, Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए हर्षित राणा (Harshit Rana) ने शानदार खेल दिखाया है। युवा गेंदबाज ने 11 मैचों में 19 विकेट लिये हैं। सीजन में हर्षित राणा के ऑनफील्ड flying-kiss सेलिब्रेशन ने बहुत सुर्खिया बटोरी है। पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को आउट कर उन्होंने यह सेलिब्रेशन किया था। जिसके बाद बीसीसीआई ने उन पर जुर्माना भी ठोका था।

इस सेलिब्रेशन के चलते हर्षित को एक मैच के लिए बैन भी कर दिया गया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हर्षित राणा  (Harshit Rana) ने बताया कि उन्होंने मैदान में जाने से पहले कभी सोचा नहीं था कि वो ऐसा सेलिब्रेशन करने वाले हैं। साथ ही खिलाड़ी से एक बड़ा सवाल पूछा गया कि क्या वो यह flying-kiss सेलिब्रेशन विराट कोहली के सामने कर पाएंगे, जिसका गेंदबाज ने क्या जवाब दिया, आइए आपको बताते हैं।

मैं विराट कोहली के सामने ये नहीं कर सकता- Harshit Rana

हर्षित राणा (Harshit Rana) हाल ही में शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर काफी चीजों को लेकर बात करते हुए नजर आए हैं। इसी इंटरव्यू के दौरान शुभांकर मिश्रा ने हर्षित से उनके flying-kiss सेलिब्रेशन को लेकर सवाल किया कि, ‘विराट के सामने करोगे, क्या विराट को flying-kiss दे पाओगे?’

हर्षित राणा ने जवाब देते हुए कहा, ‘सर मतलब मैं बता रहा हूं आपको कि ऐसा मैं पहले मैच में भी सोच के नहीं गया था कि करना है। और दूसरे मैच में भी ऐसा कुछ… मतलब लोग मुझे रिलेट करने लग गए थे कि RCB वाले मैच में करके दिखाओ।’ 

हर्षित राणा ने फिर बताया कि वो हर खिलाड़ी का सम्मान करते हैं, लेकिन विराट कोहली का ओहदा इतना ज्यादा है कि वो कभी भी उनके सामने flying-kiss सेलिब्रेशन नहीं कर पाएंगे। इसलिए मैंने उसे उकसाया नहीं, मेरे मन में उनके (विराट कोहली) प्रति सम्मान है, सभी खिलाड़ियों के प्रति सम्मान है, लेकिन मैं उनके सामने ऐसा नहीं कर सकता।’

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...