Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: ओमान कप्तान अकिब इलियास ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, गोल्डन डक पर ग्लेन मैक्सवेल को लौटना पड़ा पवेलियन

VIDEO: ओमान कप्तान अकिब इलियास ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, गोल्डन डक पर ग्लेन मैक्सवेल को लौटना पड़ा पवेलियन

Aqib Ilyas & Glenn Maxwell (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का बल्ले से खराब फॉर्म जारी है। ओमान के खिलाफ मैच में मैक्सवेल गोल्डन डक पर आउट हुए। लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर ग्लेन मैक्सवेल के खराब फॉर्म से ज्यादा ओमान कप्तान अकिब इलियास के कैच के चर्चे हैं। दरअसल मेहरान खान की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर पर इलियास ने एक हैरतंगेज कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

अकिब इलियास के इस कैच ने क्रिकेट जगत में मचाया बवाल

ऑस्ट्रेलिया की पारी का 9वां ओवर मेहरान खान ने डाला था। गेंदबाज ने दूसरी ही गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श (14) को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। जिसके बाद क्रीज पर आए नए बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भी चारों खाने चित हो गए। मैक्सवेल ने ओवर की तीसरी गेंद पर ड्राइव लगाने का प्रयास किया था, लेकिन अकिब इलियास ने डाइव लगाते हुए एक्स्ट्रा कवर पर दोनों हाथों से लाजवाब कैच पकड़ा।

इस कैच के बाद ओमान के खिलाड़ी जश्न में डूब गए थे और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले मैच में ग्लेन मैक्सवेल को निराशा झेलनी पड़ी। आईपीएल 2024 में भी मैक्सवेल का फॉर्म काफी ज्यादा खराब रहा था। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 5.77 के औसत से रन बनाए थे। टूर्नामेंट के आगे आने वाले मैचों में मैक्सवेल अच्छा फॉर्म दिखाना चाहेंगे, नहीं तो फिर उन्हें ड्रॉप भी किया जा सकता है।

यहां देखें ग्लेन मैक्सवेल के आउट होने का वीडियो-

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 39 रनों से हराया

ओमान के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बोर्ड पर लगाए थे। ट्रैविस हेड (12) और कप्तान मिचेल मार्श (14) बड़ी पारी नहीं खेल पाए। डेविड वॉर्नर (56) की अर्धशतकीय पारी और मार्कस स्टोइनिस के 36 गेंदों में नाबाद 67 रनों के चलते टीम ने सम्मानजनक टोटल बोर्ड पर खड़ा किया था।

ओमान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 3 ओवर में 19 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिया। वहीं मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस और एडम जम्पा ने 2-2 विकेट लिए।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...