Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: एजाज पटेल की गेंद को Misjudge कर गए शुभमन गिल, हुए बोल्ड

Shubman Gill (Photo Source: X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा, जवाब में टीम इंडिया 29 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा चुकी है। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा सहित, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली और सरफराज खान के विकेट गंवाए हैं। क्रीज पर ऋषभ पंत के साथ रवींद्र जडेजा मौजूद हैं।

इस पारी में जिस तरह से शुभमन गिल आउट हुए उसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए। दरअसल रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद शुभमन गिल बल्लेबाजी करने के लिए। पहली पारी में 90 रन बनाने वाले गिल से यहां भी एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए और बिना खाता खोले आउट हुए।

एजाज पटेल की गेंद पर बोल्ड हुए शुभमन गिल

चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल एजाज पटेल की गेंद को मिसजज कर गए बोल्ड हो गए। 86.3 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से एजाज पटेल ने गेंद डाली थी जिस पर बोल्ड हुए। उनके आउट होने से टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा क्योंकि पहली पारी में ऋषभ पंत के अलावा एकमात्र वही बल्लेबाज थे जो अच्छी लय में दिख रहे थे।

Shubman Gill castled by Ajaz Patel. 🤯pic.twitter.com/fgOhnLQ7B4

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 3, 2024

भारत को जीत के लिए 147 रनों का टारगेट मिला है। कीवी टीम को दूसरी पारी में जल्द समेटने का काम रविंद्र जडेजा ने किया। पहले पारी के बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने पंजा खोला। इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 235 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 263 रन बनाए। पहली पारी के बाद भारत के पास 28 रनों की बढ़त थी।

इसी बीच दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद शुभमन गिल से पूछा गया, ”जब से आप तीसरे नंबर पर आए हो, क्या जब रन नहीं बनते तो आप पर दबाव होता है? तब माइंडसेट क्या होता है। गिल ने कहा, “मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से? मुझे लगता है कि मेरे लिए यह साल बहुत बढ़िया रहा है। मैंने पिछला टेस्ट खेला, मुझे दो बार शुरुआत मिली, मैं इसे भुना नहीं पाया, यह एक अलग बात है। लेकिन मैं इस पारी में बहुत आश्वस्त था, मुझ पर कोई दबाव नहीं था।”

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...