Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: ऋषभ पंत की कॉपी कर रहे मोहम्मद रिजवान, रावलपिंडी में लगाए कुछ ऐसे अतरंगी शॉट्स

VIDEO: ऋषभ पंत की कॉपी कर रहे मोहम्मद रिजवान, रावलपिंडी में लगाए कुछ ऐसे अतरंगी शॉट्स

Mohammad Rizwan (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 अगस्त से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने मात्र 16 के स्कोर पर तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे, टीम काफी ज्यादा मुश्किलों में नजर आ रही थी। लेकिन फिर सईम अयूब और सऊद शकील के बीच चौथे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी ने टीम को गेम में वापसी दिलाई।

आज खेल के दूसरे दिन मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील की जोड़ी ने टीम को मजबूत स्थिति में रखा है। रिजवान ने लंच ब्रेक से पहले दो कुछ ऐसे चौके लगाए, जिसे देखकर आपको ऋषभ पंत की याद आ जाएगी। रिजवान के उन चौकों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

मोहम्मद रिजवान ने कुछ इस तरह लगाए अतरंगी शॉट्स

खेल के दूसरे दिन पाकिस्तान की पारी का 53वां ओवर नाहिद राणा ने डाला। नाहिद ने बाउंसर गेंद फेंका और मोहम्मद रिजवान दो स्लिप फील्डरों के ऊपर से शॉट लगाने में कामयाब रहे। इस चौके से रिजवान ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। दिलचस्प बात यह रही कि, बल्लेबाज ने नाहिद की अगली गेंद पर भी बैक-टू-बैक बाउंड्री लगाने के लिए फिर से वही शॉट खेला।

यहां देखें मोहम्मद रिजवान के बैक-टू-बैक चौकों का वो वीडियो-

रिजवान ने 143 गेंदों में पूरा किया शतक

पाकिस्तान के लिए पहली पारी में मोहम्मद रिजवान शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरे दिन लंच ब्रेक से पहले उन्होंने अर्धशतक पूरा किया था, फिर दूसरे सेशन के दौरान 143 गेंदों में शतक भी पूरा किया। रिजवान ने शाकिब अल हसन द्वारा डाले गए 74वें की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर शतक जड़ा।

वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान के उप-कप्तान सऊद शकील ने 195 गेंदों में शतक पूरा किया। खबर लिखे जाने तक रिजवान और सऊद शकील के बीच पांचवें विकेट के लिए 181 रनों की मजबूत साझेदारी हो चुकी है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...

1 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. मोंटी देसाई ने कनाडा की पुरुष टीम के मुख्य कोच का पदभार संभाला क्रिकेट कनाडा ने पुष्टि की है कि मोंटी देसाई ने...

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...