Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: अश्विन ने चखा अपनी ही दवा का स्वाद, TNPL में मांकडिंग का शिकार होने से बाल-बाल बचे

VIDEO अश्विन ने चखा अपनी ही दवा का स्वाद TNPL में मांकडिंग का शिकार होने से बाल-बाल बचे

Ravi Ashwin (Twitter)

R Ashwin Receives Mankad Warning: तमिलनाडु़ प्रीमियर लीग (TNPL 2024) में रविवार को डिनडिगुल ड्रैगन्स और नेलाली रॉयल किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में रविचंद्रन अश्विन को अपने ही दवा का स्वाद चखने को मिला। अश्विन नॉन-स्ट्राइकर छोर पर बल्लेबाजों को रन-आउट करने के लिए जाने जाते हैं. इंडियन प्रीमियर लीग से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक अश्विन ऐसा कर चुके हैं। हालांकि, TNPL में वह खुद इस मामले में फंसते-फंसते हुए बचे। पारी के 15वें ओवर में वह खुद फंसते-फंसते बचे।

TNPL में R Ashwin को मिली Mankad की चेतावनी

दरअसल इस मैच में नेल्लाई किंग्स के गेंदबाज मोहन प्रसथ ने देखा कि अश्विन गेंद फेंके जाने से पहले ही नॉन-स्ट्राइकर छोर से आगे निकल रहे हैं। इसे देखते हुए प्रसथ अपने रनअप में रुक गए. इस मौके पर अश्विन क्रीज से बाहर थे और वह रन-आउट हो सकते थे। प्रसथ अगर गिल्लियां बिखेर देते तो अश्विन क्रीज से बाहर थे। लेकिन इसके स्थान पर उन्होंने अंपायर से बात की और विपक्षी टीम के कप्तान को एक वॉर्निंग देने का फैसला किया।

यह दिलचस्प इसलिए था क्योंकि मांकडिंग के नियम को चर्चा में लाने का श्रेय अश्विन को जाता है। उन्होंने इस रन आउट स्ट्रैटजी का इस्तेमाल आईपीएल में जोस बटलर को आउट करने के लिए किया था और इसके बाद मांकडिंग की घटनाएं हुईं। अश्विन ने न जाने कितने ही बल्लेबाजों को इस तरह की चेतावनी दी है और अब वह खुद इसका शिकार होने से बच गए। इसका वीडियो भी सामने आया है।

अश्विन फिलहाल तमिलनाडु प्रीमियर लीग खेल रहे हैं और भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं। अश्विन ने टी20 और वनडे फॉर्मेट से संन्यास नहीं लिया है, लेकिन उनके इस प्रारूप में वापसी की संभावना बेहद कम है। अश्विन टेस्ट में भारतीय टीम का नियमित हिस्सा हैं। टीम इंडिया फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है। गौतम गंभीर की देखरेख में भारत ने श्रीलंका पर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है।

আরো ताजा खबर

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...