Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: अपनी अजीबोगरीब एक्शन की वजह से सुर्खियों में आए रियान पराग, अंपायर ने दी ये सजा

Riyan Parag (Photo Source: X)

टीम इंडिया के युवा उभरते हुए ऑलराउंडर रियान पराग हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टी20 के दौरान एक बार फिर रियान पराग ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे। इस बार रियान अपने ‘अतरंगी एक्शन’ के चलते चर्चा में आए। जब भी रियान पराग के हाथों में गेंद आती है तो वह कुछ ना कुछ नया करने के प्रयास करते रहते हैं, कभी वह मलिंगा की तरह गेंदबाजी करने का प्रयास करते हैं तो कभी अपनी स्पीड से बल्लेबाज को चौंका देते हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली में खेले गए दूसरे टी20 के दौरान तो उन्होंने हद ही पार कर दी। उन्होंने विकेट के बाहर जाकर गेंदबाजी कर हर किसी को हैरान कर दिया। यह घटना बांग्लादेश की पारी के 11वें ओवर की है। ओवर की चौथी गेंद पर रियान पराग कुछ अलग करने का विचार कर रहे थे। उन्होंने मलिंगा के एक्शन में गेंदबाजी कर महमूदुल्लाह को चौंकाना चाहा, मगर इस चक्कर में वह अपनी ही फजीहत करा बैठे।

यहां देखिए रियान पराग की अतरंगी गेंदबाजी का वीडियो

दरअसल, बल्लेबाज को सरप्राइज करने के प्रयास में रियान पराग विकेट से इतना दूर चले गए कि अंपायर ने उसे नो बॉल करार दिया। इसके बाद उन्होंने ये गलती नहीं दोहराई। रियान पराग के इस गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

What was that Riyan Parag ? 🤣🤣#INDvsBAN pic.twitter.com/JAOTn2mLZM

— sajid (@NaxirSajid32823) October 9, 2024

हालांकि इसी ओवर की आखिरी गेंद पर रियान पराग ने मेहदी हसन मिराज का विकेट लिया और उन 7 गेंदबाजों की सूची में जगह बनाई जिन्होंने कल के मैच में कम से कम एक विकेट चटकाया। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भी फॉर्मेट की एक पारी में 7 भारतीय गेंदबाजों ने विकेट चटकाई हो।

बात मुकाबले की करें तो, दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए नीतिश रेड्डी और रिंकू सिंह के अर्धशतक के दम पर मेहमानों को 222 रनों का टारगेट दिया था। इस स्कोर का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 135 ही रन बना पाई। भारत ने 86 रनों से यह मैच जीत तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। सीरीज का तीसरा मैच हैदराबाद में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

BAN vs PAK: ‘फैसला हमेशा बोर्ड का ही होता है’ – बांग्लादेश से करारी हार के बाद शान मसूद ने कप्तानी का फैसला PCB पर छोड़ा

BAN vs PAK 2026: Shan Masood (image via getty) सिलहट में दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश के हाथों 78 रनों की हार के बाद शान मसूद ने अपनी कप्तानी के भविष्य...

RR vs LSG: हार के बाद ऋषभ पंत का फूटा गुस्सा, लाइव टीवी पर बोले अपशब्द, वायरल हुआ वीडियो

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत का एक बयान सोशल मीडिया पर...

KKR vs MI: KKR ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी, हार्दिक पंड्या की हुई वापसी; प्लेइंग XI पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs MI: KKR opted to field first (image via JioHotstar) कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 के 65वें मैच में, कोलकाता नाइट राइडर्स...

IND vs AFG: आकिब नबी की अनदेखी पर हैरान आकाश चोपड़ा, चयनकर्ताओं के फैसले पर उठाए सवाल

Aakash Chopra Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आगामी अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को...