Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: कोहली-कोंटास घटना के बाद, 1998 में रिकी पोंटिंग द्वारा हरभजन को कंधे से धक्का देने की वीडियो वायरल 

(Image Credit- Twitter X)

ऐसा हो ही नहीं सकता जब भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) किसी टेस्ट मैच में आमने-सामने हों, और मैदान पर कोई अजीब घटना ना हो। बता दें कि अब कुछ ऐसी ही एक घटना जारी बीजीटी सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में देखने को मिली है। मेलबर्न में खेले जा रहे बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच में दिग्गज विराट कोहली और डेब्यू कर रहे युवा सैम कोंटास के साथ कंधा टकराते हुए नजर आए।

जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। क्रिकेट जगत और पूर्व क्रिकेटर अनुभवी खिलाड़ी की इस हरकत पर उनकी आलोचना करते हुए नजर आए। तो वहीं आईसीसी ने भी कोहली पर मैच फीस का 20 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है।

दूसरी ओर, इस मैच के दौरान लाइव कमेंट्री कर रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर रिकी पाॅन्टिंग भी विराट कोहली आलोचना करते हुए नजर आए। तीन बार के वर्ल्ड कप चैंपियन खिलाड़ी ने कहा- कोहली ने जानबूझकर अपना कंधा कोंटास से टकराया और सुझाव दिया कि फील्डर्स को बल्लेबाज के इतने पास नहीं होना चाहिए।

हालांकि, रिकी पाॅन्टिंग के कोहली को लेकर दिए इस कमेंट के तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गई है। इस वीडियो में साल 1998 में कोका-कोला कप के दौरान हरभजन सिंह के साथ मैदान पर, रिकी पाॅन्टिंग को बहस करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही वह हरभजन को जबरदस्ती कंधा मारते हुए भी देखे जा सकते हैं। जब मैच में हरभजन की गेंद पर पाॅन्टिंग आउट हुए थे, तो पाॅन्टिंग ने हरभजन को अपशब्द भी कहे थे।

देखें इंटरनेट पर वायरल यह वीडियो

खैर, मेलबर्न में जारी चौथे टेस्ट मैच के बारे में आपको बताएं तो ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक, 86 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं।

আরো ताजा खबर

भारत को झटका, अफगानिस्तान टी20 सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती

Varun Chakravarthy (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अब सीरीज के...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन की दोषी पाई गईं Kranti Gaud, एशिया कप फाइनल के बाद लगा मैच फीस का 10% जुर्माना

Kranti Gaud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ पर महिला टी20 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में ICC के नियमों का उल्लंघन करने के लिए...

टीम से बाहर होते ही गरजा सलमान अली आगा का बल्ला, घरेलू क्रिकेट में ठोकी नाबाद 300 रनों की तूफानी पारी

Salman Ali Agha (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड दौरे से वापस भेजे जाने के कुछ ही दिनों बाद पाकिस्तान के सलमान अली आगा ने घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी...

14 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. स्लो ओवर-रेट के लिए पाकिस्तान पर ICC का बड़ा एक्शन; 11 WTC अंक कटे, मैच फीस का 50% जुर्माना इंग्लैंड के खिलाफ...