Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: एडिलेड पिंक बाॅल टेस्ट मैच से पहले जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी का सामना करते हुए दिखे विराट और रोहित 

VIDEO: एडिलेड पिंक बाॅल टेस्ट मैच से पहले जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी का सामना करते हुए दिखे विराट और रोहित 

Team India (Image Credit- Twitter X)

BGT 2024-25: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में 6 दिसंबर से शुरू होने वाले पिंक बाॅल टेस्ट मैच से पहले, कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की घातक तेज गेंदबाजी का सामना करते हुए नजर आए हैं। तो वहीं कोहली और रोहित की प्रैक्टिस करते हुए वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि इस डे-नाइट पिंक बाॅल टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देती हुई नजर आ रही है। इस टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में रोहित शर्मा की भी वापसी हुई है, जो पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते हिस्सा नहीं ले पाए थे।

दूसरी ओर, एडिलेड टेस्ट मैच में हिस्सा लेने से पहले रोहित बुमराह के खिलाफ प्रैक्टिस कर, खुद को ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों के लिए तैयार करते हुए नजर आए। रोहित ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को छोड़ते हुए नजर आए।

तो वहीं विराट कोहली भी कुछ इसी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए है। कोहली भी बुमराह के खिलाफ डिफेंस के साथ शाॅट खेलते हुए नजर आए हैं। कोहली पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक लगा चुके हैं।

देखें रोहित शर्मा और विराट कोहली की प्रैक्टिस करते हुए ये वीडियो

दूसरी ओर, आपको बता दें कि इस मैच से पहले भारतीय टीम पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में, मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 295 रनों से जीत हासिल कर चुकी है। तो वहीं जब वह 6 दिसंबर से एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी, तो भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच की तरह ही शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी।

BGT 2024-25 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाॅशिंगटन सुंदर।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...