Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: आशीष नेहरा ने जमकर लिए जायसवाल के मजे, कहा विराट-रोहित होते तो आप अभी भी नेट्स में…..

Yashasvi Jaiswal (Pic Source-X)

भारत ने शनिवार को पल्लेकेले में पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान श्रीलंका को 43 रनों से हराकर सीरीज का आगाज शानदार अंदाज में किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने 200 से अधिक के स्कोर बनाया और घरेलू टीम को दबाव में डाल दिया। लेकिन मैच के बाद आशीष नेहरा ने यशस्वी जायसवाल को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसको सुनकर यशस्वी जायसवाल भी एक दम हैरान रह गए।

सोशल मीडिया पर अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आशीष नेहरा के सवाल पर यशस्वी सिर्फ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, भारत-श्रीलंका के बीच खेली जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच के बाद आशीष नेहरा ने यशस्वी के जमकर मजे लिए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा और उनके बीच बातचीत हो रही थी।

तभी यशस्वी जायसवाल मैदान से ही वीडियो कॉल के जरिए जुड़े और अजय जडेजा ने पूछा कि क्या फर्क दिखता है जब मैदान पर रोहित शर्मा और विराट कोहली होते हैं? इस सवाल का यशस्वी जवाब देते कि उससे पहले नेहरा बीच में कूद पड़े और उन्होंने हंसते हुए कहा कि जैसा कि जडेजा ने पूछा कि क्या फर्क पड़ता है तो जब मैदान पर रोहित-विराट होते हैं.. तो मुझे लगता है कि जितने भी मैने आपके स्ट्रोक देखे हैं, यह आपको नेट्स में खेलने पड़ते। नेहरा के ये कहते ही जायसवाल की भी हंसी छूट जाती है।

Nehraji never disappoints 😂

P.S. When we see fierce batting, @YUVSTRONG12 is always on our mind 🔥🤩#SonySportsNetwork #SLvIND #AshishNehra | @ybj_19 pic.twitter.com/y1gAo1RmiT

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 27, 2024

इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल (40) और शुभमन गिल (34) की जोड़ी ने तूफानी शुरुआत देते हुए पहले 6 ओवर में 74 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहर बरपाया और 26 गेंदों पर 58 रन कूट दिए। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन बोर्ड पर लगाए।214 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को पथुम निसांका और कुसल मेंडिस (45) की सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े। लेकिन दोनों बल्लेबाज के आउट होने के बाद श्रीलंकाई टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। अंत में मेजबान टीम 19.2 ओवर में 170 रन पर ढेर हो गई। भारत के लिए रियान पराग ने 1.2 ओवर में पांच रन देकर तीन विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो शिकार किए।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: LSG के ये 3 बल्लेबाज बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026 Top 3 LSG (Image credit Twitter – X) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) IPL 2026 में एक बेहद संतुलित और खतरनाक बल्लेबाजी लाइनअप के साथ उतरने वाली है। टीम की...

T20 वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह की दो टूक, कहा ‘कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं’

Jay Shah T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद बड़ा बयान देते हुए साफ कहा कि कोई भी टीम...

PSL 2026: पाकिस्तान के अफगानिस्तान हमले के बीच ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ियों को दी वाॅर्निंग, कहा ना करे पेशावर की यात्रा 

PSL (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है, जो गुरुवार,...

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के इन 3 बल्लेबाजों पर रहेगी सबकी नजर

IPL 2026: top 3 CSK batters to watch out for (image via getty) चेन्नई सुपर किंग्स ने इतने सालों में कंसिस्टेंसी, एक्सपीरियंस और बड़े मैचों के टेम्परामेंट के लिए नाम...