Skip to main content

ताजा खबर

VHT में आया श्रेयस अय्यर का तूफान, 51 गेंदों में ठोका शतक, लगाए 10 गगनचुंबी छक्के

VHT में आया श्रेयस अय्यर का तूफान, 51 गेंदों में ठोका शतक, लगाए 10 गगनचुंबी छक्के
Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए, अय्यर ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम बी ग्राउंड में कर्नाटक के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान सिर्फ 51 गेंदों पर तूफानी शतक जड़ा। बल्ले से और कप्तान के रूप में 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले अय्यर ने सिर्फ 55 गेंदों पर नाबाद 114 रन की पारी खेली।

इस दौरान उन्होंने 10 छक्के और पांच चौके लगाए। उनकी पारी के दम पर मुंबई ने कर्नाटक के खिलाफ 50 ओवर में 4 विकेट पर 382 रन का विशाल स्कोर बनाया। श्रेयस अय्यर ने ये पारी खेल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। वहीं अय्यर के अलावा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज शिवम दुबे ने भी शानदार अर्धशतक लगाया।

30वें ओवर की पांचवी गेंद पर आयुष म्हात्रे (78) का विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर मैदान पर उतरे थे। उस समय मुंबई का स्कोर 148 रन था। उसके बाद श्रेयस अय्यर ने क्रीज पर उतरते ही तूफानी अंदाज में बैटिंग शुरू की। उन्होंने 31 गेंदों में पचासा ठोका, इसके बाद उन्होंने अगली 19 गेंदों में शतक भी पूरा कर लिया।

वहीं शिवम दुबे 36 गेंदों पर 63 रन बनाकर नाबाद रहे, उन्होंने 5 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़ कप्तान का भरपूर साथ दिया। अय्यर के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबे ने भी अपनी दावेदारी ठोकी है।

साल 2024 Shreyas Iyer के लिए रहा है शानदार

इस साल घरेलू क्रिकेट में श्रेयस अय्यर के बल्ले से खूब रन निकले हैं, रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 90 से अधिक के औसत के साथ 452 रन बनाए, वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 49.3 के औसत और 188 के स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने 345 रन बनाए। अब विजय हजारे ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में उन्होंने शतक जड़ दिया है।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND, 2nd T20I: जैकब बैथल की तूफानी पारी के चलते इंग्लैंड 4 विकेट से जीता, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

ENG vs IND: England defeated India to go 1-0 up in the five-match T20I series (image via getty) शनिवार (4 जुलाई) को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे टी20आई...

5 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 2nd T20I: इंग्लैंड ने 191 रन का लक्ष्य हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाई ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए...

Women’s T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने बढ़ाया इंग्लैंड का हौसला

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में...

ENG vs IND: भारत ने दूसरे टी20 में टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के साथ ही रच दिया इतिहास 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की जारी टी20आई सीरीज का दूसरा मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड...