Skip to main content

ताजा खबर

VHT में आया श्रेयस अय्यर का तूफान, 51 गेंदों में ठोका शतक, लगाए 10 गगनचुंबी छक्के

VHT में आया श्रेयस अय्यर का तूफान, 51 गेंदों में ठोका शतक, लगाए 10 गगनचुंबी छक्के
Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए, अय्यर ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम बी ग्राउंड में कर्नाटक के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान सिर्फ 51 गेंदों पर तूफानी शतक जड़ा। बल्ले से और कप्तान के रूप में 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले अय्यर ने सिर्फ 55 गेंदों पर नाबाद 114 रन की पारी खेली।

इस दौरान उन्होंने 10 छक्के और पांच चौके लगाए। उनकी पारी के दम पर मुंबई ने कर्नाटक के खिलाफ 50 ओवर में 4 विकेट पर 382 रन का विशाल स्कोर बनाया। श्रेयस अय्यर ने ये पारी खेल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। वहीं अय्यर के अलावा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज शिवम दुबे ने भी शानदार अर्धशतक लगाया।

30वें ओवर की पांचवी गेंद पर आयुष म्हात्रे (78) का विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर मैदान पर उतरे थे। उस समय मुंबई का स्कोर 148 रन था। उसके बाद श्रेयस अय्यर ने क्रीज पर उतरते ही तूफानी अंदाज में बैटिंग शुरू की। उन्होंने 31 गेंदों में पचासा ठोका, इसके बाद उन्होंने अगली 19 गेंदों में शतक भी पूरा कर लिया।

वहीं शिवम दुबे 36 गेंदों पर 63 रन बनाकर नाबाद रहे, उन्होंने 5 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़ कप्तान का भरपूर साथ दिया। अय्यर के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबे ने भी अपनी दावेदारी ठोकी है।

साल 2024 Shreyas Iyer के लिए रहा है शानदार

इस साल घरेलू क्रिकेट में श्रेयस अय्यर के बल्ले से खूब रन निकले हैं, रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 90 से अधिक के औसत के साथ 452 रन बनाए, वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 49.3 के औसत और 188 के स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने 345 रन बनाए। अब विजय हजारे ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में उन्होंने शतक जड़ दिया है।

আরো ताजा खबर

‘जब मुझे यह रोल मिला, तो मैं बहुत खुश थी’ – टीम इंडिया की उप-कप्तान बनाए जाने पर दीप्ति शर्मा ने जताई खुशी

Deepti Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज से पहले स्मृति मंधाना...

23 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. परविंदर अवाना को जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भारत के पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को क्रिकेट सलाहकार समिति...

SM Trends: 23 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टेम्बा बावुमा ने इंटरनेट पर खूब मनोरंजन किया। बावुमा का एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ,...

IND W vs ZIM W 2026, 1st ODI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND W vs ZIM W 2026, 1st ODI: Zimbabwe opted to bat first (image via JioHotstar) 23 अक्टूबर, शुक्रवार को वडोदरा के कोटांबी के बीसीए स्टेडियम में इंडिया विमेन बनाम...