Skip to main content

ताजा खबर

Varun Chakaravarthy ने चेन्नई में की ऐसी गेंदबाजी, जिसे देख इंग्लिश बल्लेबाज भी रह गए दंग

Varun Chakaravarthy (Image Credit- Instagram)

Varun Chakaravarthy का नाम भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, जिन्होंने IPL के दम पर टीम इंडिया में एंट्री ली थी। साथ उनकी गेंदबाजी की भी काफी बातें हुई थी, वहीं लंबे इंतजार के बाद अब वो खुद को साबित करने में लगे हैं और ऐसे में चेन्नई में उन्होंने इंंग्लिश बल्लेबाजों के होश उड़ दिए।

इंटरनेशनल करियर खत्म लग रहा था Varun Chakaravarthy का

Varun Chakaravarthy ने अभी तक टीम इंडिया से सिर्फ टी20 क्रिकेट ही खेला है, ऐसे में उन्होंने साल 2021 में भारतीय टीम से अपना डेब्यू किया था। लेकिन कुछ मैच खेलने के बाद ही वो टीम से बाहर हो गए थे, ऐसे में एक समय लग रहा था कि वरुण चक्रवर्ती का इंटरनेशनल करियर खत्म हो जाएगा। लेकिन गंभीर जैसे ही टीम इंडिया के कोच बने, वैसे ही वरुण की 2024 में फिर से टी20 टीम में एंट्री हो गई और अब वो लगातार भारतीय टीम से खेल रहे हैं।

Varun Chakaravarthy की गेंदबाजी से विरोधियों के होश उड़ गए

*Varun Chakaravarthy ने दूसरे टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ लिए थे कुल 2 विकेट।
*जहां इस स्पिन गेंदबाज ने दोनों बल्लेबाजों को बोल्ड किया था, दोनों ही थी शानदार गेंद।
*Jamie Overton और Harry Brook को किया था बोल्ड, दोनों बल्लेबाज रह गए थे दंग।
*Harry Brook तो आउट होने के बाद वरुण चक्रवर्ती को देखकर हंसने लगे थे।

क्या कमाल का विकेट लिया था Varun Chakaravarthy ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

ये गेंद भी शानदार की डाली थी इस स्पिनर ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

फिर से KKR टीम से खेलते हुए नजर आएंगे वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती की असली पहचान KKR टीम से खेलते हुए बनी थी, इस दौरान उन्होंने लीग में कई दिग्गज बल्लेबाजों को आउट किया है। दूसरी ओर कोलकाता की टीम साल दर साल वरुण पर भरोसा जता रही है, ऐसे में IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले KKR टीम ने इस स्पिनर को फिर से रिटेन किया था और अब आपको इस साल भी वरुण KKR टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे और देखना अहम होगा की उनका प्रदर्शन इस बार कैसा रहता है।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...