Skip to main content

ताजा खबर

Uttarakhand Premier League 2024: ओपनिंग सेरेमनी में परफाॅर्म करते हुए नजर आएंगे B Praak, पढ़ें बड़ी खबर 

B Praak (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट फैंस और म्यूजिक के चाहने वालों के लिए एक बड़ी और खुशी की खबर सामने आ रही है। बता दें कि उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में फेमस सिंगर और कंपोजर बी प्राक (B Praak) परफाॅर्म करते हुए नजर आएंगे।

गौरतलब है कि यूपीएल का पहला सीजन 15 सितंबर, 2024 से शुरू हो रहा है, तो वहीं ओपनिंग सेरेमनी इसी दिन दोपहर तीन बजे, देहरादून स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तो वहीं बी प्राक का इस ओपनिंग सेरेमनी में मौजूद होना संगीत, मनोरंजन और उत्साह से भरपूर सितारों से सजी घटना होने का वादा करता है।

ओपनिंग सेरेमनी में शानदार म्यूजिक प्रोग्राम के अलावा, फैंस को यह जानकर खुशी होगी कि इस सेरेमनी और पूरे टूर्नामेंट के दौरान फैंस की एंट्री बिल्कुल फ्री है। अगर फैंस इस यादगार ओपनिंग सेरेमनी का हिस्सा बनना चाहते हैं तो वह पेटीएम इनसाइडर पर पंजीकरण करा सकते हैं। फैंस इस प्लेटफाॅर्म पर सेरेमनी और टिकट्स से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

दूसरी ओर, इस ओपनिंग सेरेमनी को लेकर SSPARK Sports और Entertainment के फाउंडर राजीव खन्ना ने कहा- हम UPL 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में बी प्राक के प्रदर्शन से रोमांचित हैं। ओपनिंग सेरेमनी उत्तराखंड, विशेष रूप से देहरादून के लोगों के लिए क्रिकेट एक्शन शुरू होने से पहले वर्ल्ड क्लास संगीत और प्रदर्शन का आनंद लेने का एक आदर्श अवसर प्रदान करता है।

UPL सिर्फ क्रिकेट के बारे में नहीं है, यह फैंस के लिए परिवार और दोस्तों के साथ पूरा दिन बिताने का उत्सव है। पूरे टूर्नामेंट में संगीत और प्रदर्शन की योजना के साथ, हमारा लक्ष्य इसे सभी के लिए एक यादगार अनुभव बनाना है।

6 टीमें ले रही है टूर्नामेंट में हिस्सा

गौरतलब है कि यूपीएल के पहले सीजन में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों के नाम Pithoragarh Hurricanes, USN Indians, Dehradun Warriors, Haridwar Spring Elmas, Nainital SG Pipers और Mussoorie Thunders हैं। टूर्नामेंट में घरेलू क्रिकेट के कुछ बड़े नाम और आईपीएल स्टार आकाश मधवाल, कुनाल चंदेला, आदित्य तारे, राजन कुमार, एकता बिष्ट और नीलम बिष्ट जैसे खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: मेजबानों को तीसरे टी20 में 35 रनों से हराकर, भारत ने जिम्बाब्वे का सीरीज में 3-0 से किया क्लीनस्वीप

ZIM vs IND 3rd T20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 26 जुलाई, रविवार...

एक्शन मोड में बीसीसीआई, यूके दौरे पर खराब प्रदर्शन को लेकर बोर्ड करेगा हाई लेवल मीटिंग 

Team India (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के समाप्त होने के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) यूके दौरे पर हुए खराब प्रदर्शन को लेकर...

ZIM vs IND: दूसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए रखा 193 रनों का लक्ष्य, सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी 

ZIM vs IND (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 26 जुलाई, रविवार को हरारे...

26 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ZIM vs IND, 3rd T20I: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, किए दो बदलाव; प्लेइंग XI पर डालें नजर हरारे स्पोर्ट्स क्लब...