Skip to main content

ताजा खबर

USA vs IND, 1st Innings Highlights: भारत की टॉप-क्लास गेंदबाजी के आगे अमेरिका ने बनाए 110 रन, अर्शदीप ने झटके 4 विकेट

USA vs IND 1st Innings Highlights भारत की टॉप-क्लास गेंदबाजी के आगे अमेरिका ने बनाए 110 रन अर्शदीप ने झटके 4 विकेट

USA vs IND (Photo Source: X/Twitter)

T20 World Cup 2024, Match-25: USA vs IND: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वहां मुकाबला आज 12 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में भारत और यूएसए के बीच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। हैं

USA vs IND: यूएसए ने पहले ही ओवर में गंवाए दो विकेट

भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए को काफी ज्यादा खराब शुरुआत मिली थी। अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर शायन जहांगीर को गोल्डन डक पर आउट किया था। फिर आखिरी गेंद पर एंड्रीज गौस (2) को पवेलियन भेजा था। अर्शदीप ने इस ओवर में 3 रन देकर और दो विकेट लिए थे। यूएसए ने पावरप्ले में दो विकेट के नुकसान पर 18 रन बनाए थे।

एरोन जोन्स नहीं खेल पाए बड़ी पारी

भारत के खिलाफ शुरुआती दो विकटों के बाद एरोन जोन्स की जिम्मेदारी और बढ़ गई थी, लेकिन वह पारी के आठवें ओवर में हार्दिक पांड्या के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। और 25 के स्कोर पर यूएसए को तीसरा झटका लगा था। एरोन जोन्स ने पुल करते हुए बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया था, लेकिन थर्ड मैन पर मोहम्मद सिराज ने एक अच्छा पकड़ा।

एरोन जोन्स ने आज 22 गेंदों में एक छक्के की मदद से 11 रन की पारी खेली। शुरूआती तीन विकेट के बाद स्टीवन टेलर और नीतिश कुमार के बीच साझेदारी पनपते हुई नजर आ रही थी। फिर अक्षर पटेल ने यूएसए की उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया। अक्षर ने 12वें ओवर में स्टीवन टेलर (24) को आउट किया। स्टीवन टेलर और नीतिश कुमार के बीच चौथे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी हुई।

USA vs IND: अर्शदीप ने नीतिश कुमार को आउट कर अमेरिका को दिया पांचवां झटका

अर्शदीप सिंह ने पारी के 15वें ओवर में नीतिश कुमार को आउट कर यूएसए को 81 के स्कोर पर पांचवां और बड़ा झटका दिया था। नीतिश कुमार ने 23 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन की पारी खेली। अर्शदीप ने फिर 18वें ओवर में हरमीत सिंह (10) को आउट कर अपना चौथा विकेट लिया था। अमेरिका के लिए कोरी एंडरसन ने 12 गेंदों में 15 और शेडली वैन शल्कविक ने 10 गेंदों में 11 रनों की नाबाद अहम पारी खेली।

USA vs IND: अर्शदीप सिंह ने डाला कमाल का स्पेल

अर्शदीप सिंह ने आज अमेरिका के खिलाफ 4 ओवर में 9 रन, और 4 विकेट लेकर कमाल का स्पेल डाला है। हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट चटकाए। वहीं अक्षर पटेल के नाम एक विकेट शामिल रहा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...