Skip to main content

ताजा खबर

USA के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान को लग सकता है एक और बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हो सकता है टूर्नामेंट से बाहर 

Pakistan (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की यूएसए के खिलाफ हार के साथ शुरुआत करने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप में पहला मैच पूरी तरह से फिट ना हो पाने के कारण ना खेलने वाले, हरफनमौला खिलाड़ी इमाद वसीम (Imad Wasim) बचे हुए पूरे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं।

पाकिस्तान ने अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ था, जिसमें उसे सुपर ओवर में अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था। गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट में शामिल किए जाने से पहले, इमाद वसीम ने रिटायरमेंट से वापिस लेने का फैसला किया था।

हालांकि, पाकिस्तान का यूएसए के खिलाफ पहले मैच में इमाद वसीम साइड स्ट्रेन की वजह से नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब खबर आ रही है कि वह बचे हुए आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो सकते हैं।

पाकिस्तान को लग सकता है बड़ा झटका

दूसरी ओर, इमाद वसीम को लेकर अगर BBN Sports की रिपोर्ट्स की माने, तो इस इंजरी की वजह से इमाद वसीम पूरे टूर्नामेंट में खेलने से चूक सकते हैं। हालांकि, पाकिस्तान मैनेजमेंट को उन्हें भारत के खिलाफ अहम मैच में खिलाना है, तो वसीम को दर्द निवारक दवाओं और इंजेक्शनों पर निर्भर रहना होगा।

पाकिस्तान का महा-मुकाबला 9 जून को

गौरतलब है कि जारी टी20 वर्ल्ड कप में बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तान को महा-मुकाबला 9 जून को रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम के साथ खेलना है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयाॅर्क में हाल में ही बनकर तैयार हुए नसऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है।

देखने लायक बात होगी कि इस मैच में पाकिस्तान कैसा प्रदर्शन करने वाली है? लेकिन जिस तरह से मैन इन ग्रीन को सुपर ओवर मैच में यूएसए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है, उसको देखते हुए इस मैच में उनका पलड़ा थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है।

আরো ताजा खबर

मैं Kapil Dev की तरह फास्ट बाॅलिंग करियर बनाना चाहता था, लेकिन….., हरभजन सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान

Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर और वर्तमान राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने हाल में ही एक बड़ा बयान दिया है। क्रिकेट गलियारों...

Babar Azam ने खत्म किया दो साल का सूखा! फिर से आईसीसी टाॅप-10 रैंकिंग में बनाई जगह

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने बुधवार को लगभग दो साल का सूखा खत्म करते हुए वापिस से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग...

SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले लंकाई कप्तान ने भरी हुंकार, बोले ‘भारत को आसानी से हरा देंगे’

SL vs IND: Dhananjaya de Silva Confident Ahead of Galle Test Against India (image via X) SL vs IND: श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा का मानना ​​है कि 15...

AUS vs BAN: हसन महमूद के 6 विकेट के सामने ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ढेर; पहले दिन बांग्लादेश का रहा दबदबा

AUS vs BAN: Hasan Mahmud Takes Six as Australia Collapses to 198 vs Bangladesh AUS vs BAN: 13 अगस्त को डार्विन में पहले टेस्ट के शुरुआती दिन बांग्लादेश का पलड़ा...