
Pakistan (Image Credit- Twitter X)
जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की यूएसए के खिलाफ हार के साथ शुरुआत करने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप में पहला मैच पूरी तरह से फिट ना हो पाने के कारण ना खेलने वाले, हरफनमौला खिलाड़ी इमाद वसीम (Imad Wasim) बचे हुए पूरे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं।
पाकिस्तान ने अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ था, जिसमें उसे सुपर ओवर में अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था। गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट में शामिल किए जाने से पहले, इमाद वसीम ने रिटायरमेंट से वापिस लेने का फैसला किया था।
हालांकि, पाकिस्तान का यूएसए के खिलाफ पहले मैच में इमाद वसीम साइड स्ट्रेन की वजह से नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब खबर आ रही है कि वह बचे हुए आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो सकते हैं।
पाकिस्तान को लग सकता है बड़ा झटका
दूसरी ओर, इमाद वसीम को लेकर अगर BBN Sports की रिपोर्ट्स की माने, तो इस इंजरी की वजह से इमाद वसीम पूरे टूर्नामेंट में खेलने से चूक सकते हैं। हालांकि, पाकिस्तान मैनेजमेंट को उन्हें भारत के खिलाफ अहम मैच में खिलाना है, तो वसीम को दर्द निवारक दवाओं और इंजेक्शनों पर निर्भर रहना होगा।
पाकिस्तान का महा-मुकाबला 9 जून को
गौरतलब है कि जारी टी20 वर्ल्ड कप में बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तान को महा-मुकाबला 9 जून को रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम के साथ खेलना है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयाॅर्क में हाल में ही बनकर तैयार हुए नसऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है।
देखने लायक बात होगी कि इस मैच में पाकिस्तान कैसा प्रदर्शन करने वाली है? लेकिन जिस तरह से मैन इन ग्रीन को सुपर ओवर मैच में यूएसए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है, उसको देखते हुए इस मैच में उनका पलड़ा थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है।
NZ vs IND 4th ODI: क्या तीसरे वनडे की तरह चौथा मैच भी चढ़ेगा बारिश की भेंट, जानें मौसम का हाल?
‘यह सालों की मेहनत का नतीजा है’ – टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले रहमानुल्लाह जादरान का बयान
“उन्होंने मुझसे यही कहा” – न्यूजीलैंड में गेंदबाजी के लिए आकिब नबी को विराट-रोहित से मिली खास टिप्स
NZ vs IND 2026, 4th ODI: चौथा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

