Skip to main content

ताजा खबर

UPT20 लीग 2024 में लगेगा ग्लैमर का तड़का, एक क्लिक में जाने कौन-कौन से सितारे होंगे शामिल

UPT20 लीग 2024 में लगेगा ग्लैमर का तड़का, एक क्लिक में जाने कौन-कौन से सितारे होंगे शामिल

UPT20 Tournament (Pic Source-X)

UPT20 लीग 2024 की शुरुआत 25 अगस्त से हो रही है और इसका फाइनल मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सभी मुकाबले लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। यही नहीं इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होंगे।

बता दें, हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना को UPT20 टूर्नामेंट का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। कुल 6 टीमों के बीच यह बेहतरीन टूर्नामेंट खेला जाना है। इन 6 टीमों के नाम है लखनऊ फाल्कंस, काशी रुद्रा, कानपुर सुपरस्टार, मेरठ मावेरिक्स, नोएडा किंग और गोरखपुर लायंस। ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में जाह्नवी कपूर, सारा अली खान और अनन्य पांड्या को अपना जलवा बिखरते हुए देखा जा सकता है। यही नहीं इस उद्घाटन कार्यक्रम में नेहा कक्कड़, बादशाह और हनी सिंह के आने की भी संभावना है।

इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश के कई बेहतरीन युवा खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। UPT20 2024 के ड्राफ्ट में भुवनेश्वर कुमार सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। उनको लखनऊ फाल्कंस ने 30.25 लाख रुपये में खरीदा था।

गत विजेता काशी रुद्रा ने तेज गेंदबाज शिवम मावी पर खूब पैसा खर्च किया। इस युवा खिलाड़ी ने नीलामी में 7 लाख रुपये के बेस प्राइस पर प्रवेश किया था और रुद्रा ने उन्हें 20.50 लाख रुपये में खरीदा। 25 वर्षीय भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अब UPT20 लीग के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

यह है UPT20, 2024 की सभी 6 टीमों का पूरा स्क्वॉड:

लखनऊ फाल्कंस:

भुवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग, आराध्य यादव, समीर चौधरी, समर्थ सिंह, विप्रज निगम, अंकुर चौहान, पर्व सिंह, आदित्य कुमार सिंह, प्रशांत चौधरी, कामिल खान, पार्थ पलावत, कीर्ति वर्धन उपाध्याय, शुभांग राज, अक्षु बाजवा, हर्ष त्यागी, कृतज्ञ कुमार सिंह

गोरखपुर लायंस:

ध्रुव जुरेल, अभिषेक गोस्वामी, शिवम शर्मा, अब्दुल रहमान, हरदीप सिंह, सिद्धार्थ यादव, यश दयाल, सौरभ कुमार, अंकित चौधरी, यशु प्रधान, अंकित राजपूत, आर्यन जुरेल, रोहित द्विवेदी, अंश द्विवेदी, विनीत दुबे, कार्तिकेय सिंह , वैभव चौधरी, अक्षदीप नाथ

काशी रुद्रा:

करण शर्मा, शिवा सिंह, अटल बिहारी राय, शिवम मावी, शिवम बंसल, यशोवर्धन सिंह, सुनील कुमार, हर्ष पायल, अजय सिंह, घनश्याम उपाधिया, मनीष सिंह सोलंकी, करण चौधरी, मोहम्मद शवाज, अलमास शौकत, अर्णनव बलियान, वंश, जसमेर धनखड़, प्रिंस यादव

कानपुर सुपर स्टार्स:

समीर रिजवी, विनीत पंवार, मोहसिन खान, शोएब सिद्दीकी, शौर्य सिंह, अंकुर मलिक, इंजमाम हुसैन, आदर्श सिंह, आकिब खान, शुभम मिश्रा, नदीम, ओशो मोहन, कुलदीप कुमार, मुकेश कुमार, आसिफ अली, सुधांशु सोनकर , मोहम्मद आशियान, ऋषभ राजपूत

मेरठ मावेरिक्स:

रिंकू सिंह, माधव कौशिक, स्वास्तिक चिकारा, उवैश अहमद, ऋतुराज शर्मा, दिव्यांश जोशी, विजय कुमार, यश गर्ग, मोहम्मद जमशेद आलम, शुभांकर शुक्ला, रजत संसेरवाल, युवराज यादव, दिव्यांश राजपूत, जीशान अंसारी, शिवेन मल्होत्रा। योगेन्द्र डोयला, दीपांशु यादव, अक्षय सैन

नोएडा सुपर किंग्स:

नितीश राणा, प्रशांत वीर, आदित्य शर्मा, बॉबी यादव, मो. शारिम, काव्या तेवतिया, पीयूष चावला, मो. अमान, नमन तिवारी, शानू सैनी, अजय कुमार, विशाल पांडे, राहुल राजपाल, मानव सिंधु, राहुल राज, शिवम सारस्वत, कुणाल त्यागी, कार्तिकेय यादव

আরো ताजा खबर

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...