Skip to main content

ताजा खबर

UP-W Final Squad for WPL 2026: यूपी वॉरियर्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहाँ

UP-W Final Squad for WPL 2026: यूपी वॉरियर्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहाँ

UP Warriorz (Image Credit- Twitter/X)

महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीज़न से पूर्व, आज, 27 नवंबर को भारत की राजधानी नई दिल्ली में डब्लूपीएल का मेगा-ऑक्शन आयोजित किया गया है। कई उभरती प्रतिभाएँ तथा दिग्गज खिलाड़ियों पर सभी टीमों ने बोली लगाते हुए अपनी टीमों को और ज्यादा मजबूत किया।

यूपी वॉरियर्स, अब तक इस प्रतियोगिता को जीतने में विफल रही है और कहीं न कहीं उनका डब्लूपीएल में प्रदर्शन साधारण रहा है। पिछले सीजन में आखिरी स्थान पर समाप्त करने के बाद यूपी वॉरियर्ज़ ने केवल एक खिलाड़ी श्वेता सहरावत को रिटेन किया था। यूपी का अन्य सभी खिलाड़ियों, जिसमें कई दिग्गज नाम भी शामिल थे, उन्हें रिलीज़ करना एक आश्चर्यजनक निर्णय था।

परन्तु यूपी ने मेगा-ऑक्शन की शुरुआत में ही भारतीय स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ में आरटीएम का इस्तेमाल करते हुए अपनी टीम का हिस्सा बनाया। यह निर्णय टीम को अपनी गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी, दोनों विभागों को सशक्त करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। दीप्ति का हालिया फॉर्म उनकी काबिलियत को भली-भाँति दर्शाता है।

यूपी ने मार्की प्लेयर्स की लिस्ट से कई बड़े खिलाड़ियों को टीम में शामिल करते हुए एक सशक्त टीम बनाने की अच्छी कोशिश करते नजर आए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की युवा सलामी बल्लेबाज़ फीबी लिचफील्ड सहित पूर्व ऑस्ट्रेलिया और दिल्ली की कप्तान रही मेग लैनिंग को भी 1.2 करोड़ और 1.9 करोड़ में अपने दल का सदस्य बनाया। साथ ही साथ उन्होंने इंग्लैंड की अनुभवी फिरकी गेंदबाज़ सोफी एक्लेस्टोन को भी एक अच्छी राशि में खरीदा।

WPL 2026 ऑक्शन के बाद यूपी वॉरियर्स की पूरी टीम

श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, आशा शोभना, डियांड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, शिप्रा गिरि, सिमरन शेख, तारा नॉरिस, क्लो ट्रायॉन, सुमन मीणा, जी त्रिशा, प्रतिका रावल

यूपी वॉरियर्स द्वारा रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट:

खिलाड़ी का नाम भूमिका मूल्य
श्वेता सहरावत ऑल-राउंडर 50 लाख

WPL 2026 ऑक्शन के बाद यूपी वाॅरियर्स की टीम लिस्ट:

खिलाड़ी का नाम भूमिका मूल्य
श्वेता सहरावत ऑल-राउंडर 50 लाख
दीप्ति शर्मा ऑल-राउंडर 3.2 करोड़
सोफी एक्लेस्टोन गेंदबाज़ 85 लाख
मेग लैनिंग बल्लेबाज़ 1.90 करोड़
फीबी लिचफील्ड बल्लेबाज़ 1.20 करोड़
किरण नवगिरे बल्लेबाज़ 60 लाख
हरलीन देओल बल्लेबाज़ 50 लाख
क्रांति गौड़ गेंदबाज़ 50 लाख
आशा शोभना गेंदबाज़ 1.10 करोड़
डियांड्रा डॉटिन ऑल-राउंडर 80 लाख
शिखा पांडे ऑल-राउंडर 2.40 करोड़
शिप्रा गिरि विकेटकीपर-बल्लेबाज़ 10 लाख
सिमरन शेख बल्लेबाज़ 10 लाख
तारा नॉरिस ऑल-राउंडर 10 लाख
क्लो ट्रायॉन ऑल-राउंडर 30 लाख
सुमन मीणा ऑल-राउंडर 10 लाख
जी त्रिशा ऑल-राउंडर 10 लाख
प्रतिका रावल ऑल-राउंडर 50 लाख

मेगा ऑक्शन के बाद यूपी वॉरियर्स के पास रिमेनिंग पर्स वैल्यू: 15 लाख रुपये

আরো ताजा खबर

27 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: DC बनाम RCB मैच में ये 3 खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से बदल सकते हैं मैच का रुख जारी आईपीएल के मैच नंबर...

SM Trends: 27 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के बीच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम के हरफनमौला खिलाड़ी टिम डेविड, गली क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं। इसको लेकर कुछ वीडियो...

कंगाली में आटा गीला! LSG के खिलाफ ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के चलते आउट होने वाले अंगकृष रघुवंशी पर लगा जुर्माना

SG vs KKR (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा...

IPL 2026: DC बनाम RCB मैच में ये 3 खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से बदल सकते हैं मैच का रुख 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 38 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होने जा रहा है। दोनों टीमों के...