Skip to main content

ताजा खबर

“Ultra-edge पर भरोसा नहीं कर सकते, वह आउट…”, यशस्वी जायसवाल के विकेट को लेकर बोले पैट कमिंस

“Ultra-edge पर भरोसा नहीं कर सकते, वह आउट…”, यशस्वी जायसवाल के विकेट को लेकर बोले पैट कमिंस

Pat Cummins & Yashasvi Jaiswal (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट मैच में भारत को 184 रनों से शिकस्त दी, जिसके बाद टीम ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। भारत ने 340 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 33 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत की जोड़ी ने मोर्चा संभाला और मैच में टीम की वापसी करवाई थी।

ट्रैविस हेड ने फिर ऋषभ पंत को आउट कर भारत को झटका दिया और वहां से मेजबान वापस से गेम में आ गई थी। यशस्वी जायसवाल एक छोर से पारी को संभाले हुए थे और मैच को ड्रॉ की ओर ले जा रहे थे। लेकिन थर्ड अंपायर के एक गलत फैसले के चलते वह अपना विकेट गंवा बैठे।

भारत की दूसरी पारी के 71वें ओवर के दौरान पैट कमिंस की एक गेंद पर यशस्वी ने हूक शॉट खेलने का प्रयास किया था। लेकिन गेंद उनके ग्ल्व्स को छूकर विकेटकीपर के पास गई, जहां एलेक्स कैरी ने दोनों हाथों से अच्छा कैच पकड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने अपील की लेकिन ऑनफील्ड अंपायर ने नॉट आउट दिया। कमिंस ने DRS लिया, स्निको मीटर में कोई deflection नहीं दिखा था, लेकिन थर्ड अंपायर ने रिप्ले को देखते हुए यशस्वी को आउट करार दिया। यशस्वी ने 208 गेंदों में 84 रन की पारी खेली।

यशस्वी जायसवाल जिस तरह से आउट हुए वह चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भी यशस्वी के विकेट को लेकर बड़ा बयान दिया। आइए आपको बताते हैं कि उनका क्या कहना है-

यशस्वी जायसवाल आउट ही था- पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा,

“ओह देखो, मुझे लगता है कि यह साफ था कि उसने (जायसवाल ने) इसे मारा, हमने एक आवाज सुनी, एक डेविएशन देखा, इसलिए यह पूरी तरह से निश्चित था कि गेंद उसके ग्लव्स से लगी है। जैसे ही हमने DRS लिया, आप देख सकते हैं कि उसने अपना सिर नीचे कर लिया और स्वीकार किया कि गेंद उसके ग्लव्स से टच हुआ है। अल्ट्रा-एज… मुझे नहीं लगता कि किसी को भी इस पर पूरा भरोसा है और वास्तव में इसने बहुत कुछ नहीं दिखाया लेकिन सौभाग्य से, यह दिखाने के लिए पर्याप्त अन्य सबूत हैं कि यह आउट था।”

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...