Skip to main content

ताजा खबर

UGA vs AFG: अफगानिस्तान ने युगांडा को 125 रनों से हराया, फजलहक फारूकी ने झटके पांच विकेट

UGA vs AFG अफगानिस्तान ने युगांडा को 125 रनों से हराया फजलहक फारूकी ने झटके पांच विकेट

UGA vs AFG (Photo Source: Getty Images)

T20 वर्ल्ड कप 2024 का पांचवा मुकाबला अफगानिस्तान और युगांडा के बीच गुयाना में खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की अर्धशतकीय पारी के पारी के बदौलत 183 रन बनाए। जवाब में युगांडा की टीम 16 ओवर में 58 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अफगानिस्तान के लिए सबसे सफल गेंदबाज फजलहक फारूखी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए।

UGA vs AFG: गुरबाज और जादरान की पारी के बदौलत अफगानिस्तान ने बनाया बड़ा स्कोर

मुकाबले की बात करें तो युगांडा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह से गलत साबित हुआ। अफगानिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दी। इब्राहिम जादरान और रहमनुल्लाह गुरबाज ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 154 रनों की साझेदारी की। उन दोनों की बल्लेबाजी को देखकर ऐसा लग रहा था की अफगानी टीम इस मैच में आसानी से 200 का आंकड़ा पर कर लेगी।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद अफगानिस्तान के कोई भी बल्लेबाज तेज रफ्तार से रन नहीं बना पाए और टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन ही बना पाई। गेंदबाजी की बात करें तो युगांडा की तरफ से Cosmas Kyewuta और Brian Masaba ने दो दो विकेट लिए।

UGA vs AFG: फजलहक फारूखी के सामने युगांडा ने टेके घुटने

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 18 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी हालांकि इसके बाद भी विकेट का गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा और पूरी टीम 16 ओवर में 58 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। युगांडा की तरफ से सिर्फ दो बल्लेबाज ऐसे थे जिन्होंने दही का आंकड़ा पार किया।

रियाअत अली शाह ने 11, रॉबिंसन Obuya 14 रन बनाए इसके अलावा सभी बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हुए। अफगानिस्तान की तरफ से फजलहक फारूखी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। इसके अलावा नवीन उल हक और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिए।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...

Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता

Women’s T20 World Cup 2026 Mithali Raj (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर...

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...