Skip to main content

ताजा खबर

U19 World Cup: टीम इंडिया ने अपने नाम किया खिताब, एकतरफा अंदाज में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराया

U19 World Cup: टीम इंडिया ने अपने नाम किया खिताब, एकतरफा अंदाज में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराया

INDIA WOMEN UNDER-19 WORLD CUP (PHOTI SOURCE: X)

टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार आईसीसी अंडर-19 वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा किया है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल खेला गया। इस मैच को एकतरफा अंदाज में टीम इंडिया ने अपने नाम किया। इस खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, ये फैसला सही साबित नहीं हुआ, क्योंकि टीम महज 82 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने 83 रनों के लक्ष्य को 12वें ओवर में ही हासिल कर लिया और आसानी से फाइनल खिताब अपने नाम कर लिया।

फ्लॉप रही दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी

मुकाबले की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। हालांकि उनका यह निर्णय पूरी तरह से गलत साबित हुआ। टीम ने महज 20 रन तक ही 3 विकेट गंवा दिए और यहां से टीम पूरी तरह से बिखर गई। सलामी बल्लेबाज सिमोन लौरेंस अपना खाता तक नहीं खोल पाईं। इसके बाद डायरा रामलकन भी फ्लॉप हो गईं। वो सिर्फ 3 रन ही बना सकीं।

कप्तान कायला रेनेके भी बल्ले से फ्लॉप रहीं और केवल 7 रन बनाकर आउट हो गई। निचले क्रम में माइके वेन ने 18 गेंद पर 3 चौके की मदद से 23 रन बनाए। वो अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज जेम्मा बोथा ने भी 14 गेंद पर 16 रन बनाए।

गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक सभी डिपार्टमेंट में टीम इंडिया ने किया शानदार प्रदर्शन

भारत की तरफ से लगभग सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। वैष्णवी शर्मा ने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 2 मेडन ओवर के साथ सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा तृषा गोंगडी ने 4 ओवरों में सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट लिए। भारत की कसी हुई गेंदबाजी के बदौलत दक्षिण अफ्रीका की टीम ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत काफी अच्छी रही और पहले विकेट के लिए  ओपनर्स ने 36 रन जोड़े। तृषा गोंगडी ने 33 गेंद पर 8 चौके की मदद से नाबाद 44 और सनिका चालके ने 22 गेंद पर नाबाद 26 रनों की पारी खेलकर टीम को आसानी से जीत दिला दी। भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 46: गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs PBKS: match preview (image via X) गुजरात टाइटन्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 46वें मैच में, 3 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब...

IPL 2026, Match 45: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

सनराइजर्स हैदराबाद 3 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल...

IPL 2026: एक ही फ्रेम में साथ आए भारत के तीन विश्व कप विजेता कप्तान, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: MS Dhoni, Suryakumar Yadav and Rohit Sharma (image via X) एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक यादगार पल देखने को मिला, जब चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के...

2 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया आईपीएल 2026 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स...