Skip to main content

ताजा खबर

TNPL 2024: खुद को मांकडिंग करने के प्रयास पर भड़के रविचंद्रन अश्विन कहा- उन्हें नियम ही नहीं पता…

TNPL 2024: खुद को मांकडिंग करने के प्रयास पर भड़के रविचंद्रन अश्विन कहा- उन्हें नियम ही नहीं पता…

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) जारी तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL 2024) के मैच में खुद पर हुए मांकडिंग आउट के प्रयास पर, ऑन एयर कमेंटेटर पर जमकर भड़कते हुए नजर आए हैं।

तो वहीं अश्विन ने इस मांकडिंग के प्रयास पर सोशल मीडिया के माध्यम से एक यूजर को रिएक्शन दिया है। गौरतलब है कि जारी टीएनपीएल में 28 जुलाई को डिंडीगुल ड्रैगंस और नेल्लई राॅयल किंग्स के बीच एक मैच खेला गया।

इस मैच में गेंदबाज मोहित प्रसाद अश्विन को डिंडीगुल ड्रैगंस की पारी के 15वें ओवर के दौरान, नाॅन-स्ट्राइकर एंड पर रनआउट के लिए चेतावनी देते हुए नजर आए। हालांकि, इस समय नाॅन स्ट्राइकर एंड पर जब गेंदबाज गेंद रिलीज करने वाला था, तो अश्विन का बल्ला क्रीज के अंदर था।

देखें इस वीडियो को यहां पर

दूसरी ओर, इस बात को लेकर जब एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- कमेंटेटर इस बात को क्यों नहीं बता रहे कि डिलीवरी के समय वह क्रीज थे, और यह नाॅट आउट होता। तो वहीं इस यूजर को जबाव देते हुए अश्विन ने लिखा- क्योंकि उन्हें (कमेंटेटर) नियम नहीं पता।

देखें रविचंद्रन अश्विन का यह ट्वीट

क्या है मांकडिंग करने का नियम

तो वहीं साल 2017 में इसको लेकर आईसीसी ने एक नियम जारी किया जिसके अनुसार- जब गेंदबाज के गेंद फेंकने से पहले नॉन स्ट्राइक पर खड़ा बल्लेबाज क्रीज के बाहर चला जाता है तो इस दौरान अगर गेंदबाज उसे आउट करे, तो इसे ‘मांकडिंग’ रन आउट कहा जाता है।

लेकिन इसके लिए जरूरी शर्त ये है कि जब गेंदबाज ने बल्लेबाज को ‘मांकडिंग’ किया हो तब तक गेंद फेंकी नहीं गई हो। यानि कि एक बार अगर गेंदबाज का हाथ 90 डिग्री के आसपास गेंद फेंकने लिए तैयार है, तो वह इस दौरान मांकडिंग नहीं कर सकता है। क्योंकि इस समय ऐसा माना जाता है कि वह गेंदबाज गेंद फेंकने के लिए एकदम तैयार था।

यहाँ देखे- Team India Upcoming Tournaments: अगले 7 सालों में भारतीय टीम खेलेगी यह 16 बड़े टूर्नामेंट

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...