Skip to main content

ताजा खबर

The Hundred 2024: जारी द हंड्रेड में स्पेंसर जाॅनसन ने डाइव लगाते हुए पकड़ा एक बेहतरीन कैच, वायरल हुई वीडियो

The Hundred 2024: जारी द हंड्रेड में स्पेंसर जाॅनसन ने डाइव लगाते हुए पकड़ा एक बेहतरीन कैच, वायरल हुई वीडियो

Oval Invincibles vs Southern Brave (Image Credit- Twitter X)

Spencer Johnson takes a brilliant diving catch in The Hundred 2024: दं हंड्रेड में Ovar Invincibles के तेज गेंदबाज स्पेंसर जाॅनसन (Spencer Johnson) ने साउदर्न ब्रेव के खिलाफ, डाइव लगाते हुए एक बेहतरीन कैच लपका है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि टूर्नामेंट में 8 अगस्त, गुरूवार को 22वां मैच लंदन के कींग्सटन ओवल मैदान पर Oval Invincibles vs Southern Brave के बीच खेला गया। तो वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाले साउदर्न ब्रेव की पारी के दौरान स्पेंसर जाॅनसन ने एडम जंपा की गेंद पर लाॅरी एवांस द्वारा खेला गए मिसटाइम हुए शाॅट पर, डाइव लगाते हुए लाजबाव कैच लपका। जाॅनसन के इस बेहतरीन कैच की वजह से एवांस मैच में सिर्फ 4 रन ही बना पाए।

देखें स्पेंसर जाॅनसन द्वारा लपके गए इस शानदार कैच की वीडियो

दूसरी ओर, आपको इस मैच के बारे में बताएं तो सैम बिलिंग्स की अगुवाई में Oval Invincibles ने 6 विकेट से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ वह जारी सीजन की अंकतालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउदर्न ब्रेव की टीम निर्धारित 100 गेंदों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 118 रन ही बना पाई। टीम के लिए कप्तान जेम्स विंस ही 52 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना सका।

दूसरी ओर, Oval Invincibles से मैच में शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। ऑलराउंडर टाॅम करन ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके, तो सैम करन को 2 विकेट मिले। इसके अलावा विल जैक और एडम जंपा को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद साउदर्न ब्रेव से मिले 119 रनों के टारगेट को Oval Invincibles ने 4 विकेट खोकर 85 गेंदों बाद हासिल कर लिया। टीम के लिए सैम करन ने 35 रनों की पारी खेली, तो जाॅर्डन काॅक्स 46* रन बनाकर नाबाद रहे।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...