Skip to main content

ताजा खबर

MLC 2024: आंद्रे रसेल की कातिलाना गेंदबाजी की वजह से टूटा ट्रैविस हेड का बल्ला, वायरल हुई वीडियो 

MLC (Image Credit- Twitter/X)

जारी मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2024 के मैच नंबर 11 में एक अजीब घटना देखने को मिली है। बता दें कि इस मैच में कैरेबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की गेंदबाजी पर ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड का बल्ला टूट गया, जिसकी वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

टूर्नामेंट का यह 11वां मैच लास एंजलिस नाइट राइडर्स (LAKR) और वाॅशिंगटन फ्रीडम (WSF) के बीच माॅर्सविल के चर्च स्ट्रीट पार्क स्टेडियम में खेला गया। तो वहीं इस मैच में वाॅशिंगटन की पारी के दौरान रसेल ने एक शाॅर्ट लेंथ गेंद फेंकी, जिसपर पुल शाॅट लगाते हुए हेड का बल्ला टूट गया और मिड ऑन रीजन में जा गिरा। साथ ही जैसे ही हेड का बल्ला टूटा, तो उनका रिएक्शन भी देखने लायक था।

देखें ट्रैविस हेड का बल्ला टूटने की यह वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Major League Cricket (@mlcricketusa)

वाॅशिंगटन फ्रीडम (WSF) ने 8 विकेट से जीता मैच

दूसरी ओर, आपको मैच का हाल बताएं तो वाॅशिंगटन फ्रीडम ने लास एंजलिस नाइट राइडर्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की है। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लास एंजलिस 18.4 ओवरों में 129 रनों के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए सैफ बदर ही 35 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए, तो आंद्रे रसेल ने 20 रनों का योगदान दिया।

इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना सका। तो वहीं वाॅशिंगटन की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो सौरभ नेत्रवलकर को सबसे ज्यादा 4 विकेट मिले, तो ग्लेन मैक्सेवल को 3, लाॅकी फर्ग्यूसन को 2 और रचिन रवींद्र को 1 विकेट मिला।

इसके बाद लास एंजलिस से मिले 130 रनों के टारगेट का वाॅशिंगटन फ्रीडम पीछा करने उतरी, तो उसने इसे ट्रैविस हेड की 54 रनों की शानदार पारी के दम पर मात्र 16 ओवरों में ही हासिल कर लिया। हेड के अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ 42 और एंड्रीस गूस 15* रन बनाकर नाबाद रहे। लास एंजलिस की ओर से सिर्फ स्पेंसर जाॅनसन और Shadley van Schalkwyk को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...