Skip to main content

ताजा खबर

Team India SWOT Analysis: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में क्या है टीम इंडिया की ताकत और कमजोरी?

Team India SWOT Analysis: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में क्या है टीम इंडिया की ताकत और कमजोरी?

Team India (Pic Source-X)

19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होने जा रही है। आगामी टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में 19 फरवरी को खेला जाएगा।

टीम इंडिया की बात की जाए तो बांग्लादेश और इंडिया के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 20 फरवरी को मैच होगा। चैंपियंस ट्रॉफ़ी में टीम इंडिया का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने कई महत्वपूर्ण मैच में जीत दर्ज की है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

आगामी सीजन के लिए भी टीम इंडिया की घोषणा हो चुकी है। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं जबकि उपकप्तान शुभमन गिल को नियुक्त किया गया है। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं टीम इंडिया का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का SWOT विश्लेषण।

Strength (ताकत)

भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि कप्तान रोहित शर्मा अपने बेहतरीन फॉर्म में वापस आ चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने मैच विनिंग शतक बनाया था। यही नहीं इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में टीम के सभी बल्लेबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई थी।

टीम के पास काफी अच्छे ऑलराउंडर भी हैं जिन्हें आगामी टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है। जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

Weakness (कमजोरी)

टीम इंडिया के लिए सबसे बुरी खबर यह है कि अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आगामी टूर्नामेंट में भाग लेते हुए नहीं देखा जाएगा। चोटिल होने की वजह से जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है।

हर्षित राणा की बात की जाए तो युवा खिलाड़ी ने लगातार अंतराल में विकेट लिए तो है लेकिन उन्होंने रन भी काफी ज्यादा दिए हैं। इसके अलावा अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली भी पिछले काफी समय से अपने बेहतरीन फॉर्म में नजर नहीं आए हैं। विराट कोहली को भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपनी छाप छोड़ने बेहद जरूरी है।

Opportunities (मौके)

जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता में टीम में शामिल किए गए हर्षित राणा को आगामी टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाजी करना बेहद जरूरी है। जसप्रीत बुमराह को अभी पूरी तरह से ठीक होने में थोड़ा समय और लगेगा और उससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर्षित राणा को शानदार प्रदर्शन करना बेहद जरूरी होगा।

हर्षित राणा के अलावा वाशिंगटन सुंदर और यशस्वी जायसवाल को भी आगामी टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीतना होगा। अगर इन तीनों खिलाड़ियों को मौका दिया जाता है तो वह शानदार प्रदर्शन जरूर करना चाहेंगे।

Threats (खतरे)

टीम इंडिया का तेज गेंदबाजी लाइनअप ज्यादा मजबूत नहीं है। भले ही टीम के पास मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह है लेकिन उन्हें जसप्रीत बुमराह की कमी काफी खलने वाली है। चोट से ठीक होने के बाद मोहम्मद शमी भी हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी किए हैं।

अर्शदीप सिंह इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है लेकिन बाकी गेंदबाजों को भी उनके साथ निभाना होगा और विरोधी टीम के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डालना होगा। यह भी देखना बेहद जरूरी होगा की टीम मैनेजमेंट किन स्पिनर्स को प्लेइंग XI में शामिल करती है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...