Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI के बारे में जाने यहां

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI के बारे में जाने यहां

South Africa (Photo Source: Getty Images)

आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सभी टीमों को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुल 8 टीमों को आपस में जबरदस्त क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है। साउथ अफ्रीका भी इस टूर्नामेंट में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगी।

साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की साउथ अफ्रीका टीम की बात की जाए तो टेम्बा बावुमा को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। यही नहीं कई धाकड़ खिलाड़ियों को भी टीम में जगह मिली है। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI के बारे में।

सलामी बल्लेबाज: 

टेम्बा बावुमा, टोनी डी जॉर्जी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI के बारे में जाने यहां

Temba Bavuma (Pic Source-Twitter)

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा और टोनी डी जॉर्जी को टीम की ओपनिंग करते हुए देखा जाएगा। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और यह दोनों पावरप्ले में काफी घातक साबित हो सकते हैं।

टोनी डी जॉर्जी को आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है वही कप्तान टेम्बा बावुमा भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

मिडिल ऑर्डर

एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI के बारे में जाने यहां

Aiden Markram (Pic Source-Twitter)

साउथ अफ्रीका का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत है और टीम के खिलाड़ी किसी के भी खिलाफ काफी आक्रामक साबित हो सकते हैं। एडन मार्करम के पास अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने का काफी अनुभव है।

हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स तीनों ही खिलाड़ी किसी भी समय पर आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए विरोधी टीम पर दबाव डाल सकते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इन सभी खिलाड़ियों को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

ऑलराउंडर

वियान मुल्डर, मार्को जानसेन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI के बारे में जाने यहां

marco jansen (pic source-twitter)

वियान मुल्डर और मार्को जानसेन दोनों ही खिलाड़ी सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी साउथ अफ्रीका टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मार्को जानसेन के पास गति भी है और अपनी हाइट की वजह से उन्हें काफी मदद भी मिलती है।

वियान मुल्डर अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण समय पर विकेट झटका सकते हैं और विरोधी टीम के ऊपर दबाव डाल सकते हैं।

गेंदबाज

केशव महाराज, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI के बारे में जाने यहां

Kagiso Rabada (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI में स्पिनर्स की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। केशव महाराज और तबरेज़ शम्सी को स्पिनर के रूप में टीम में शामिल किया जा सकता है। यह दोनों ही स्पिनर्स अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण समय पर विकेट चटका सकते हैं।

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा तेज गेंदबाज के रूप में अनुभवी खिलाड़ी कगिसो रबाडा को भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। आगामी सीजन के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI काफी मजबूत दिख रही है।

আরো ताजा खबर

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...