
Tilak Varma (Image Credit- Instagram)
Team India इस समय साल की पहली वाइट बॉल सीरीज खेल रही है, जहां सूर्यकुमारय यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत की कहानी लिख रही है। ऐसे में टीम इंडिया ने चेन्नई में भी जीत अपने नाम की, वहीं इस जीत के बाद Tilak Varma का जश्न देखने लायक था।
चेन्नई में हुए मैच में क्या-क्या हुआ?
Team India और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच चेन्नई में खेला गया था, इस दौरान इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165 रन बनाए थे। जहां इंग्लैंड टीम के कप्तान बटलर ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए थे, उसके बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी करने आई तो तिलक वर्मा ने सारा खेल पलट दिया और टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में 2 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। अब 5 टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त बना ली है, ऐसे में SKY की टीम अगला मैच भी जीत जाती है तो सीरीज पर भी कब्जा जमा लेगी।
Team India की जीत के बाद Tilak Varma हो गए थे आउट ऑफ कंट्रोल
*Team India की जीत के बाद Tilak Varma का जश्न देखने लायक था मैदान पर।
*टीम की जीत होते ही खुशी से उछल पड़े थे तिलक, फिर आसमान की तरफ देखने लगे थे।
*इस दौरान कोच गंभीर के चेहरे पर भी आ गई थी मुस्कान और वो भी उत्साह से लबरेज दिखे।
*नाबाद अर्धशतक बानकर लौटने के बाद तिलक ने हार्दिक समेत सभी खिलाड़ियों को लगाया गले।
आप भी देखो Team India का ये वाला वीडियो
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
Tilak Varma को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम
वहीं तिलक ने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, इस दौरान उन्होंने 72 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जिसके बाद उनको मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था, वहीं टीम इंडिया की जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक की तरफ एक खास जेस्चर दिखाया था और उसकी तस्वीर भी काफी ज्यादा वायरल हुई थी।
एक नजर डालते हैं तिलक से जुड़े इस पोस्ट पर
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
T20 World Cup 2026: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
T20 WC 2026, Super 8: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच के बाद कुछ ऐसा है पाॅइंट्स टेबल का हाल
T20 WC 2026: सुपर 8 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से दी करारी शिकस्त, 111 रनों पर सिमटी भारत
T20 WC 2026, IND vs SA: डेविड मिलर को उनकी 63 रन की अहम पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

