Skip to main content

ताजा खबर

Team India का फील्डिंग सेशन देख होश उड़ जाएंगे आपके, मैदान पर जान लगा देता है हर एक खिलाड़ी

Team India (Image Credit- Instagram)

Team India के खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा फील्डिंग को लेकर भी कड़ी मेहनत करते हैं, ऐसे में हर सीरीज के बाद बेस्ट फील्डिंग का मेडल किसी एक खिलाड़ी के खाते में आता है। बांग्लादेश के खिलाफ भी टी20 सीरीज से पहले टीम का पूरा फोकस फील्डिंग पर है और उसी का एक नजारा टीम के नए वीडियो में देखने को मिला है।

टेस्ट सीरीज के बाद किसे मिला था फील्डिंग वाला मेडल?

हाल ही में Team India ने टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से हराया है, इस सीरीज के बाद टीम के ड्रेसिंग रूम में Impact Fielder of the Series का मेडल दिया गया था। जहां ये मेडल इस बार भारतीय टीम के 2 खिलाड़ियों को मिला था, इस लिस्ट में पहला नाम यशस्वी जायसवाल का था और दूसरा नाम मोहम्मद सिराज का था। दोनों ही खिलाड़ियों ने टेस्ट सीरीज में शानदार कैच पकड़े थे, वहीं अब सिराज और यशस्वी को टी20 सीरीज से आराम दिया गया है।

Team India में क्या गजब का फील्डिंग सेशन होता है

*Team India के सोशल मीडिया पर गजब की फील्डिंग सेशन का वीडियो हुआ पोस्ट।
*खिलाड़ी लगा रहे थे थ्रो और पकड़ रहे थे कमाल के कैच, T Dilip करवा रहे थे अभ्यास।
*कोच गौतम गंभीर की थी इस सेशन पर नजर, खिलाड़ियों की तेजी देखने लायक थी।
*वहीं इस सेशन के दौरान रवि बिश्नोई ने पकड़ा था एक हाथ से शानदार कैच।

ये वीडियो सामने आया है Team India की फील्डिंग सेशन का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

 टीम इंडिया के अभ्यास सत्र की कुछ और तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arshdeep Singh (@_arshdeep.singh__)

लगातार क्रिकेट खेलेगी अब भारतीय टीम

जी हां, टीम इंडिया को अब लगातार क्रिकेट खेलना है 2024 के बचे हुए 3 महीनों में, लेकिन इस दौरान टीम एक भी वनडे सीरीज नहीं खेलेगी। बांग्लादेश के खिलाफ अभी टी20 सीरीज होगी, उसके बाद 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज होगी। उस टेस्ट सीरीज के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज होगी, फिर साल के आखिर में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आगाज होगा और उस सीरीज में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों खेलेगी।

আরো ताजा खबर

‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma Gives Blunt Response to Strike Rate Criticism (image via getty) भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके...

‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा

Kuldeep Yadav (image via getty) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार बाहर करने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।...

“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

India must nurture Vaibhav as a generational talent, says Sikandar Raza (image via X) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर्स और फैंस से अपील की है कि...

21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश सीरीज के लिए 13-सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया; पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी नेशनल सिलेक्शन पैनल...