Skip to main content

ताजा खबर

Team India के कप्तान ने किया खास काम, सीधे नए खिलाड़ियों के कर दी ट्रॉफी नाम

Team India (Image Credit-Instagram)

Team India इस समय विजय रथ पर सवार है, जहां टेस्ट सीरीज के बाद अब टी20 में भी भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हार का स्वाद चखा दिया। वहीं तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के हर एक खिलाड़ी ने धाकड़ प्रदर्शन किया और इसका नतीजा अब सबके सामने हैं, वहीं सीरीज खत्म होने के बाद कप्तान SKY ने एक ऐसा जेस्चर कर दिया जो सभी को काफी पसंद आया।

 किसने जीता मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब?

बांग्लादेश के खिलाफ हुए आखिरी टी20 मैच में संजू ने शानदार शतक जड़ा था, जिसके बाद उनको मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। तो पूरी सीरीज में हार्दिक पांड्या ने गेंद और बल्ले से कमाल किया था, ऐसे में उनको मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया और इसे लेकर हार्दिक ने खास पोस्ट भी शेयर किया।

Team India के नए खिलाड़ियों को दी गई सबसे पहले ट्रॉफी

*Team India के कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक खास जेस्चर आया लोगों को पसंद।
*टी20 सीरीज की ट्रॉफी SKY ने दी सीधे युवा खिलाड़ी रेड्डी और मयंक यादव को।
*रेड्डी और मयंक की थी ये डेब्यू सीरीज, दोनों ट्रॉफी उठाकर दिखे काफी ज्यादा खुश।
*वहीं ट्रॉफी देने के बाद धोनी की तरह सूर्यकुमार यादव कोने में जाकर खड़े हुए गए थे।

आपको भी Team India के कप्तान का ये जेस्चर आएगा काफी पसंद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

मैच के बाद हार्दिक पांड्या का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

हर्षित राणा को नहीं मिला एक भी मौका

जी हां, गौतम गंभीर के खास तेज गेंदबाद हर्षित राणा को इस सीरीज में भी टीम इंडिया से डेब्यू करने का मौका नहीं मिला, साथ ही आखिरी टी20 के दौरान वो टीम के साथ स्टेडियम भी नहीं गए। जानकारी के अनुसार राणा को वायरल बुखार हो गया था, जिसके चलते वो तीसरे टी20 मैच वाले दिन होटल में ही थे। तो दूसरी ओर रेड्डी और मयंक के लिए उनकी पहली टी20 इंटरनेशनल सीरीज काफी शानदार रही, ऐसे में आगे भी उनका चयन होना पक्का है।

আরো ताजा खबर

31 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: फाइनल मैच में आज आरसीबी का सामना गुजरात से आईपीएल के जारी सीजन का फाइनल मैच आज 31 मई, रविवार...

IPL 2026: फाइनल से पहले रजत पाटीदार का बड़ा मैसेज, बोले “हमारी सोच पिछले साल जैसी ही है”

Rajat Patidar (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार आईपीएल 2026 के फाइनल से पहले बेहद शांत और आत्मविश्वास से भरे नजर आए। रविवार,...

SM Trends: 31 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का फाइनल मैच आज 31 मई, रविवार को मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जाएगा। तो वहीं,...

3 खिलाड़ी जो IPL 2027 में LSG के कप्तान के तौर पर कर सकते हैं ऋषभ पंत को रिप्लेस

IPL 2026: Rishabh Pant (image via X) ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है। यह फैसला आईपीएल 2026 के एक मुश्किल सीजन के बाद आया है,...