Skip to main content

ताजा खबर

31 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: फाइनल मैच में आज आरसीबी का सामना गुजरात से

आईपीएल के जारी सीजन का फाइनल मैच आज 31 मई, रविवार को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। जो भी टीम आज जीत हासिल करेगी, वह दूसरी बार आईपीएल ट्राॅफी को अपने नाम कर लेगी।

2. टी20 टीम में वापसी को तैयार शुभमन गिल, बोले- ‘दोबारा मौका मिला तो खुशी होगी’

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की अपनी इच्छा जाहिर की है। हालांकि, वह फिलहाल भारत की टेस्ट और वनडे टीम की अगुवाई कर रहे हैं, लेकिन उनका मानना है कि अगर उन्हें फिर से टी20 टीम में चुना जाता है, तो वह खुशी-खुशी इस प्रारूप में भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

दरअसल, 2026 टी20 विश्व कप से ठीक पहले शुभमन को भारतीय टी20 टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया। इससे पहले गिल एशिया कप विजेता भारतीय टीम के उपकप्तान थे, लेकिन टी20 क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन की कमी के कारण उन्हें टीम से जगह गंवानी पड़ी।

3. IPL 2026: फाइनल से पहले रजत पाटीदार का बड़ा मैसेज, बोले “हमारी सोच पिछले साल जैसी ही है”

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार आईपीएल 2026 के फाइनल से पहले बेहद शांत और आत्मविश्वास से भरे नजर आए। रविवार, 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। अगर बेंगलुरु यह मुकाबला जीतती है, तो टीम लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर लेगी।

मैच से पहले पाटीदार ने साफ किया कि उनका ध्यान किसी रिकॉर्ड या व्यक्तिगत उपलब्धि पर नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इस बात के बारे में नहीं सोचते कि उनसे पहले किन कप्तानों ने क्या हासिल किया है। उनका पूरा फोकस केवल वर्तमान और टीम के प्रदर्शन पर है।

पाटीदार का मानना है कि क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए अतीत या भविष्य में उलझने की बजाए मौजूदा पल पर ध्यान देना सबसे जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि टीम का लक्ष्य सिर्फ फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।

4. IPL 2026: RCB vs GT फाइनल मैच पर पड़ेगी खराब मौसम की मार? पढ़ें वेदर रिपोर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, फाइनल के दिन अहमदाबाद में आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। शहर में अभी भी लू का प्रकोप जारी है; अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विभाग ने रविवार को बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है, जिससे दोनों टीमों और उनके समर्थकों को बिना किसी रुकावट के मैच का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

5. 3 खिलाड़ी जो IPL 2027 में LSG के कप्तान के तौर पर कर सकते हैं ऋषभ पंत को रिप्लेस

ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है। यह फैसला आईपीएल 2026 के एक मुश्किल सीजन के बाद आया है, जिसमें टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी। 2025 के मेगा ऑक्शन में 27.00 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किए गए पंत की कप्तानी में टीम 7वें और 10वें स्थान पर रही।

लखनऊ में उनका भविष्य अभी भी अनिश्चित है, लेकिन उनके जाने से टीम में एक नए कप्तान की जगह खाली हो गई है। अच्छी बात यह है कि टीम में इतने अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं कि फ्रेंचाइजी 2027 के सीजन से पहले अपने ही खिलाड़ियों में से किसी को कप्तान चुन सकती है। 1. मिचेल मार्श, 2. निकोलस पूरन, 3. एडेन मार्करम

6. IPL 2026, Final: RCB बनाम GT फाइनल मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकाॅर्ड

RCB vs GT हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  09
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीते 05
गुजरात टाइटंस ने जीते  04
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  30 अप्रैल, 2022 (जीटी ने जीता)
हालिया मैच  26 मई, 2026 (आरसीबी ने जीता)

7. IPL 2026, Final: RCB बनाम GT फाइनल मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट के बारे में

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद: पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद स्थित प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का ग्रैंड फाइनल खेला जाएगा। इस स्टेडियम में आईपीएल 2026 के अब तक 7 मैच खेले जा चुके हैं और पिच बल्लेबाजों के लिए थोड़ी मददगार साबित हुई है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर अब तक 186 रहा है, जो पिच की सपाट प्रकृति को दर्शाता है। फाइनल होने के कारण एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

8. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का धमाका, ‘सेना’ देशों के खिलाफ बनाया ये शानदार रिकॉर्ड

फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर है। जारी सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार (30 मई 2026) को रावलपिंडी में खेला गया। मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान 45 गेंद शेष रहते पांच विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही। मैच के हीरो जरूर अराफात मिन्हास रहे, लेकिन पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम के प्रदर्शन को भी भुलाया नहीं जा सकता है। टीम के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए वह 94 गेंदों 69 रन बनाने में कामयाब रहे, जिसके बदौलत पाक टीम आसानी से लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रही।

इन रनों के साथ ही बाबर आजम ने एक विशेष उपलब्धि भी हासिल की। बता दें अब वह पाकिस्तान की तरफ से ‘सेना’ (SENA) देशों के खिलाफ 9000 या 9000 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। खबर लिखे जाने तक 31 वर्षीय बल्लेबाज ने ‘सेना’ देशों के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 45.94 की औसत से 9006 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: फाइनल से पहले रजत पाटीदार का बड़ा मैसेज, बोले “हमारी सोच पिछले साल जैसी ही है”

Rajat Patidar (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार आईपीएल 2026 के फाइनल से पहले बेहद शांत और आत्मविश्वास से भरे नजर आए। रविवार,...

SM Trends: 31 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का फाइनल मैच आज 31 मई, रविवार को मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जाएगा। तो वहीं,...

3 खिलाड़ी जो IPL 2027 में LSG के कप्तान के तौर पर कर सकते हैं ऋषभ पंत को रिप्लेस

IPL 2026: Rishabh Pant (image via X) ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है। यह फैसला आईपीएल 2026 के एक मुश्किल सीजन के बाद आया है,...

IPL फाइनल के इतिहास में टॉप-5 ऑल-राउंड प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर डालें नजर

IPL: Jacques Kallis (image via X) किसी भी क्रिकेट टीम के लिए ऑलराउंडर बहुत जरूरी होते हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट में तो इनकी अहमियत और भी ज्यादा होती है। जहां...