Skip to main content

ताजा खबर

T20I में दो शतक लगाने वाले तिलक वर्मा ने आईसीसी रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, जानें किस नंबर पर पहुंचे?

TILAK VARMA (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के 22 वर्षीय युवा ऑलराउंडर तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने हाल में ही जारी हुई ताजा आईसीसी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। बता दें कि अब वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों की श्रेणी में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

तिलक को हाल में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुई चार मैचों की टी20 सीरीज में तूफानी बल्लेबाजी करने का सुनहरा तोहफा मिला है। गौरतलब है कि प्रोटीज टीम के खिलाफ तिलक ने लगातार मुकाबले में शतकीय पारी खेल इतिहास रचा था। इस सीरीज में तिलक ने खेले गए चार मैचों में 198.58 के तूफानी स्ट्राइक रेट और 140 की औसत से कुल 280 रन बनाए थे।

तो वहीं अब टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों की श्रेणी में 806 रेटिंग पाॅइंट के साथ वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। तिलक ने यह उपलब्धि सिर्फ 20 मैचों में ही हासिल कर ली है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद तिलक ने 69 अंकों की एक बड़ी और लंबी छलांग लगाई है।

टी20 क्रिकेट में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड 855 रेटिंग पाॅइंट के साथ पहले नंबर पर मौजूद हैं, जबकि इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट 828 रेटिंग पाॅइंट के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

TILAK VARMA MOVES TO NUMBER 3 IN ICC T20I BATTERS RANKING….!!!

– Tilak jumps 69 positions after 2 terrific hundreds 🤯 pic.twitter.com/kFwxvXXXte

— Johns. (@CricCrazyJohns) November 20, 2024

Tilak Varma के क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, आपको तिलक वर्मा के क्रिकेट करियर के बारे में बताएं तो वह हैदराबाद के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उनका जन्म 8 नवंबर 2002 को हैदराबाद में हुआ था। तिलक 2021-22 में रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

इसके अलावा उन्होंने खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया के लिए 4 वनडे और 20 टी20 मैच खेले हैं। वनडे में तिलक के नाम 22.67 की औसत से 68 रन तो, टी20 में 51.33 की औसत से 616 रन दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 38 आईपीएल मैचों में 39.86 की औसत से कुल 1156 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

3 players India England T20I series (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज हारने के बाद टीम...

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...

MCG में पीएम मोदी ने स्टीव वॉ को दिया खास तोहफा, यादगार पल ने जीता दिल

PM Narendra Modi steve waugh (Image credit Twitter – X) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस मौके पर उनके...