Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जो इस बार दिखेंगे एक्शन में

T20 World Cup 2026: 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जो इस बार दिखेंगे एक्शन में

5 oldest players (Image credit Twitter – X)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 10वां संस्करण क्रिकेट फैंस के लिए बेहद दिलचस्प होने वाला है। आमतौर पर टी20 क्रिकेट को युवाओं का खेल माना जाता है, लेकिन इस बड़े टूर्नामेंट में कई टीमें अनुभव पर भी पूरा भरोसा जता रही हैं।

इतिहास गवाह है कि टी20 में वही टीमें सफल होती हैं, जिनके पास युवा जोश और अनुभवी खिलाड़ियों का सही संतुलन होता है। इसी कड़ी में हम नजर डालते हैं उन पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों पर, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

5. ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे)

ब्रेंडन टेलर ने आईसीसी के एंटी-करप्शन कोड के उल्लंघन के कारण लगे प्रतिबंध के बाद पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज 6 फरवरी को 40 साल के हो जाएंगे, यानी वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक एक दिन पहले।

टेलर ने जिम्बाब्वे के लिए 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1185 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 122 से ज्यादा का है और उनके नाम एक शतक और छह अर्धशतक हैं।

4. मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)

अफगानिस्तान क्रिकेट के सबसे अनुभवी और भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल मोहम्मद नबी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। नबी ने 1 जनवरी को 41 वर्ष की उम्र पूरी की। वह 2010 में अफगानिस्तान की पहली टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं और इस बड़े मंच का लंबा अनुभव रखते हैं।

ऑलराउंडर नबी ने अब तक 147 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 2430 रन बनाए हैं और साथ ही 104 विकेट भी अपने नाम किए हैं। उनकी ऑफ स्पिन और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी अफगानिस्तान के लिए हमेशा फायदेमंद रही है। भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में उनका अनुभव टीम के लिए बड़ी ताकत साबित हो सकता है।

3. रोलॉफ वान डर मर्वे (नीदरलैंड्स)

रोलॉफ वान डर मर्वे उन गिने-चुने क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्होंने दो अलग-अलग देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। पहले साउथ अफ्रीका और अब नीदरलैंड्स का प्रतिनिधित्व कर रहे मर्वे 31 दिसंबर को 41 साल के हो चुके हैं।

अनुभवी ऑलराउंडर ने अब तक 66 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने बल्लेबाजी में 561 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में 74 विकेट झटके हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और कसी हुई स्पिन गेंदबाजी के चलते मर्वे नीदरलैंड्स टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी बने हुए हैं।

2. वेन मैडसन (इटली)

इटली क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और कप्तान वेन मैडसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में शामिल हैं। मैडसन 2 जनवरी को 42 साल के हो गए। साउथ अफ्रीका के डरबन में जन्मे इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सीमित अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, लेकिन उनका अनुभव टीम के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

वेन मैडसन ने अब तक 7 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 205 रन बनाए हैं। उनका औसत 34 से ज्यादा का है और उनके नाम दो अर्धशतक भी हैं। दबाव में संयम से बल्लेबाजी करने की क्षमता उन्हें इटली के लिए एक भरोसेमंद खिलाड़ी बनाती है।

1. मोहम्मद नदीम (ओमान)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे ओमान के मोहम्मद नदीम। 43 वर्षीय नदीम अब तक 70 टी20I मैच खेल चुके हैं और टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।

बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने वाले नदीम ओमान की टीम की सबसे बड़ी ताकत माने जा रहे हैं। इन अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी यह साबित करती है कि टी20 क्रिकेट में उम्र नहीं, बल्कि अनुभव और आत्मविश्वास सबसे बड़ी पूंजी होती है।

আরো ताजा खबर

ऐसे मामलों में बोर्ड की कोई भूमिका नहीं – वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने साफ किया अपना रुख

Vaibhav Sooryavanshi Devajit Saikia (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेले गए मुकाबले के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी विवादों में घिर...

SM Trends: 18 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया का कहना है कि अगले सीजन से आईपीएल 10 मार्च को शुरू हो सकता है और 15 मई तक...

क्या 2027 सीजन से IPL में 94 मैच होंगे? BCCI अध्यक्ष ने दिया फाइनल जवाब

Indian Premier League 2026 (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2026 सीजन के बाद से यह चर्चा चल रही थी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

IND vs AFG 2026: भारतीय टीम को सुलझानी होगी स्पिन डिपार्टमेंट की गुत्थी – सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम इंडिया को अपने स्पिन विभाग को लेकर जल्द फैसला...