Skip to main content

ताजा खबर

ऐसे मामलों में बोर्ड की कोई भूमिका नहीं – वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने साफ किया अपना रुख

Vaibhav Sooryavanshi Devajit Saikia (Image credit Twitter - X)
Vaibhav Sooryavanshi Devajit Saikia (Image credit Twitter – X)

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेले गए मुकाबले के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी विवादों में घिर गए थे। सुपर ओवर में भारत ए की हार के बाद मैदान पर खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

इस दौरान वैभव सूर्यवंशी अपना आपा खो बैठे और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलाम्बागे को धक्का दे दिया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही थी कि क्या BCCI युवा खिलाड़ी के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगा। हालांकि, अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

BCCI ने कार्रवाई से किया इनकार

BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने साफ कहा है कि बोर्ड इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं करेगा। उनके अनुसार, मैदान पर होने वाली घटनाओं पर फैसला लेने का अधिकार मैच रेफरी और अंपायरों के पास होता है, न कि BCCI के पास।

सैकिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन इनमें कोई सच्चाई नहीं है। बोर्ड मैच अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं करेगा।

यह घटना उस समय हुई जब भारत ए सुपर ओवर में मिले 18 रन के लक्ष्य का पीछा करने में असफल रहा। सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने वाले वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे जब ड्रेसिंग रूम की ओर लौट रहे थे, तब श्रीलंका ए के खिलाड़ियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलाम्बागे लगातार वैभव को स्लेज कर रहे थे। बताया गया कि उन्होंने केवल इस मैच में ही नहीं बल्कि पिछले मुकाबले में भी युवा भारतीय बल्लेबाज को उकसाने की कोशिश की थी। इसी वजह से वैभव ने गुस्से में प्रतिक्रिया दी।

मुकाबले के मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाशदरण ने घटना की समीक्षा के बाद हलाम्बागे पर जुर्माना लगाया। वहीं, माहौल शांत कराने की कोशिश कर रहे निरोशन डिकवेला को भी दंडित किया गया।

सैकिया ने कहा कि यदि बोर्ड ऐसे मामलों में दखल देगा तो यह गलत परंपरा की शुरुआत होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ICC और BCCI के नियमों के अनुसार मैदान पर होने वाली घटनाओं की जिम्मेदारी मैच रेफरी और अंपायरों की होती है। इसलिए वैभव सूर्यवंशी के मामले में BCCI किसी अतिरिक्त कार्रवाई पर विचार नहीं कर रहा है और पूरा मामला मैच अधिकारियों के फैसले पर ही छोड़ा जाएगा।

আরো ताजा खबर

28 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. SA vs AUS: उतार-चढ़ाव भरे पहले दिन स्टार्क के 6 विकेट रहे हैडलाइन केप टाउन में पहले दिन का खेल काफी रोमांचक...

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...